इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में Oppo K14x को 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo K14x में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Oppo K13x 5G की जगह लेगा। Oppo K14x में 6,500 mAh की बैटरी दी जाएगी।
इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में Oppo K14x को 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के टीजर से इसके डिजाइन को दिखाया गया है। यह Oppo की मौजूदा K सीरीज के स्मार्टफोन्स के समान है। इसमें फ्लैट रियर पैनल और पिल शेप वाला रियर कैमरा आइलैंड है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में दो कैमरा और एक LED फ्लैश है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा। यह ColorOS 15 पर चलेगा।
Oppo K14x में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Oppo K14x में 6,500 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन के विज्ञापन में बताया गया है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 12.1 घंटे की वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग और 17.6 घंटे तक का YouTube वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी।
हाल ही में Oppo Reno 15 FS 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (2,372 × 1,080 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Oppo Reno 15 FS 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के कैमरा 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत