भारतीय ट्रेन में अब इसलिए नहीं मिलेगी वाई-फाई सुविधा!

रेलवे ने ट्रेनों में इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करने के एक प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है क्योंकि यह लागत के हिसाब से फायदेमंद नहीं लग रहा था। सरकार ने बुधवार को संसद को इस बारे में सूचित किया।

भारतीय ट्रेन में अब इसलिए नहीं मिलेगी वाई-फाई सुविधा!

वर्तमान में, भारतीय रेलवे द्वारा 6,000 से अधिक स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा प्रदान की जा रही है

ख़ास बातें
  • वर्तमान में इसके लिए लागत प्रभावी तकनीक उपलब्ध नहीं है।
  • यात्रियों के लिए इंटरनेट बैंडविड्थ की उपलब्धता भी अपर्याप्त थी
  • हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में वाई-फाई आधारित इंटरनेट दिया गया था।
विज्ञापन
रेलवे ने ट्रेनों में इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करने के एक प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है क्योंकि यह लागत के हिसाब से फायदेमंद नहीं लग रहा था। सरकार ने बुधवार को संसद को इस बारे में सूचित किया। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सैटेलाइट कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से वाई-फाई आधारित इंटरनेट सुविधा प्रदान की गई थी।

"यह तकनीक बैंडविड्थ शुल्क के रूप में बार बार लगेन वाली लागत के साथ बहुत अधिक पूंजी खपत वाली थी और इस प्रकार कॉस्ट इफेक्टिव नहीं थी। साथ ही, यात्रियों के लिए इंटरनेट बैंडविड्थ उपलब्धता अपर्याप्त थी। उन्होंने कहा, "इसलिए, परियोजना को छोड़ दिया गया था। वर्तमान में, ट्रेनों में वाई-फाई आधारित इंटरनेट सेवाओं के प्रावधान के लिए उपयुक्त लागत प्रभावी तकनीक उपलब्ध नहीं है।"

पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 2019 में कहा था कि केंद्र अगले चार से साढ़े चार साल में ट्रेनों में वाई-फाई सेवा देने की योजना बना रहा है। वर्तमान में भारतीय रेलवे द्वारा 6,000 से अधिक स्टेशनों पर सेल्फ सस्टेनेबल आधार पर राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर को बिना किसी लागत के वाई-फाई सुविधा प्रदान की जा रही है। रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) RailTel की मदद से यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

वर्तमान समय में डिजिटल इंडिया अभियान के तरह भारत डिजिटल सेवाओं और सुविधाओं को अपनाने के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब एक निश्चित स्थान ही नहीं बल्कि राह चलते व्यक्ति को भी इंटरनेट की सुविधा की आवश्यकता होती है। इसलिए ट्रेन के लम्बे सफर के दौरान इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता भी समय की मांग बन गई है। मगर फिलहाल चलती ट्रेन में वाइ-फाई सुविधा मिलने यात्रियों का यह सपना साकार होता नहीं दिख रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Train Wifi, Indian Railway
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »