Indian Railway

Indian Railway - ख़बरें

  • एक छात्र की शिकायत और बदल गई IRCTC की किस्मत! 15 जुलाई तक आएगी नई वेबसाइट
    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया है कि नई IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई तक लॉन्च की जा सकती है। जयपुर में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्र ने IRCTC वेबसाइट पर Captcha समस्या का मुद्दा उठाया, जिसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों से नई वेबसाइट की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में पूछा। लंबे समय से IRCTC यूजर्स वेबसाइट क्रैश, OTP में देरी और Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली समस्याओं की शिकायत करते रहे हैं। नई वेबसाइट से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
  • रेलवे सीजन पास UTS से RailOne ऐप में कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
    UTS ऐप यात्रा टिकट की बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, सीजन पास को ट्रांसफर करना जरूरी है। यह प्रक्रिया UTS एप्लिकेशन में मौजूद ट्रांसफर टिकट फीचर के जरिए होती है। यह प्रक्रिया काफी आसान है और सिर्फ कुछ ही मिनटों में इसे किया जा सकता है। RailOne ऐप के जरिए खरीदे गए अनारक्षित टिकटों पर 3% का डिस्काउंट शुरू किया है।
  • ट्रेन में गलती से छूटा iPad, फिर इस ऐप की मदद से मिला, यात्री ने X पर सुनाई पूरी कहानी
    हाल ही में एक मामला सामने आया है, जहां रेल में खोया हुआ सामान वापिस मिल गया। यात्री ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर बताया कि कैसे उसका iPad रेल में छूट गया था जो कि भारतीय रेलवे कर्मचारियों की वजह से वापिस मिल गया है। महिला ने रेलवे के प्रति अपना आभार व्यक्त किया कि उनकी वजह से रेल में गलती से छूटा हुआ टैबलेट खोजने में उनकी मदद की। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
  • ट्रेन टिकट बुक करने पर 3% का डिस्काउंट, यहांं से करें बुक
    रेलवे मंत्रालय ने डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए RailOne ऐप यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अब अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट खरीदने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी, चाहे पेमेंट किसी भी डिजिटल मोड से किया जाए। यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा। अभी तक यह फायदा सिर्फ R-wallet से पेमेंट करने पर ही मिलता था। मंत्रालय ने CRIS को ऐप में जरूरी तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे का मानना है कि इससे डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन टिकटिंग को बढ़ावा मिलेगा।
  • AI से तैयार की फर्जी मुंबई लोकल ट्रेन की टिकट, टीटीई ने ऐसे की असली और नकली की पहचान
    मुंबई एसी लोकल ट्रेन में एआई द्वारा तैयार फेक टिकट पास के साथ यात्रा करते हुए तीन यात्रियों को पकड़ा गया। जब टीटीआई ने तीनों यात्रियों से रूटीन चेकिंग के दौरान टिकट दिखाने के लिए पूछा तो उन्होंने एआई जनरेटेड टिकट दिखाए तो तीनों के टिकट में एक चीज समान नजर आई, जिसके बाद उन्हें रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
  • Indian Railway Train Ticket Rules Changed: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे टिकट बुकिंग के नियम, पहले 15 मिनट में बिना आधार नहीं कर पाएंगे टिकट बुक
    नए नियम के तहत किसी भी ट्रेन के लिए बुकिंग विंडो खुलने के बाद पहले 15 मिनट के दौरान जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों के पास आधार वेरिफाईड IRCTC अकाउंट होना जरूरी होगा। आपको बता दें कि पहले यह नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू होता था और अब इसे जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू किया जा रहा है।
  • IRCTC Tatkal बुकिंग में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम; ये काम अभी कर लें
    IRCTC के Tatkal टिकट सिस्टम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। 1 जुलाई 2025 से लागू हो रहे इन नए नियमों का मकसद है - बॉट्स और टिकट एजेंट्स की मनमानी पर लगाम लगाना और आम यात्रियों को ज्यादा पारदर्शी सर्विस देना। Indian Railways अब Tatkal बुकिंग को AADHAAR लिंक्ड और OTP वेरिफाइड प्रोसेस बना रहा है। यानी अब टिकट बुक करने से पहले आपकी पहचान का पक्का वेरिफिकेशन जरूरी होगा। शुरुआत में ये बदलाव सिर्फ Tatkal बुकिंग पर लागू होंगे, लेकिन हो सकता है आने वाले वक्त में इसे रेगुलर बुकिंग सिस्टम में भी शामिल किया जाए।
  • ATM in train: चलती ट्रेन में मिलेगा कैश, पंचवटी एक्सप्रेस में लगा देश का पहला 'ट्रेन ATM', जानें कैसे करेगा काम
    इंडियन रेलवे ने चलती ट्रेन में ATM सुविधा उपलब्ध करवा दी है। मुंबई-मनमाड पंचवटी एक्सप्रेस में ATM मशीन लगाई गई है। यह ATM ट्रेन के AC कोच में लगा है। ट्रेन कितनी भी रफ्तार से क्यों न दौड़ रही हो, ATM मशीन तब भी अपना काम करती रहेगी। इसे मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा क्योंकि पंचवटी एक्सप्रेस का रैक (Rack) 12071 मुंबई-हिंगोली जनशताब्दी एक्सप्रेस के साथ भी जुड़ता है।
  • कैसा होगा रेलवे का ‘सुपर ऐप’, क्‍या ‘IRCTC ऐप’ बंद हो जाएगा? जानें
    भारत रेलवे कुछ वक्‍त से एक नया ऐप ‘सुपर ऐप’ बनाने पर काम कर रहा है। ‘सुपर ऐप’ की सबसे बड़ी खूबी होगी इसके फीचर्स। रेलवे की तमाम सेवाएं इस एक ऐप पर हासिल की जा सकेंगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेल मंत्रालय बहुत जल्‍द ‘सुपर ऐप’ को लॉन्‍च कर सकता है। दावा है कि इससे लोगों को टिकट बुकिंग का नया एक्‍सपीरियंस होगा।
  • IRCTC का सुपर ऐप जल्द होगा लॉन्च, एक साथ मिलेंगे टिकट बुकिंग, कार्गो बुकिंग और फूड ऑर्डर करने जैसे लाभ: रिपोर्ट
    IRCTC Super ऐप जल्द ही भारतीय रेलवे यूजर्स के लिए पेश की जाएगी। IRCTC Super ऐप कई रेलवे सर्विस को एक साथ लेकर आएगा, जिन्हें अभी अलग-अलग ऐप द्वारा कंट्रोल किया जाता है। यात्रियों के पास रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड दोनों तरह के टिकट बुक करने, प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने, सीटों और ट्रेनों को लाइव ट्रैक करने और फूड एक्सेस करने का ऑप्शन होगा।
  • IRCTC की ऐप 1 घंटे बंद रहने के बाद वापस हुई चालू, ये थी वजह
    IRCTC की वेबसाइट आज सुबह एक घंटे के लिए बंद हो गई थी। वेबसाइट पर लॉगिन करने पर यूजर्स को एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था "मैंटेनेंस एक्टिविटी के चलते ई-टिकटिंग सर्विस अगले एक घंटे तक उपलब्ध नहीं होगी, कृपया बाद में कोशिश करें। कैंसलेशन/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया कस्टमर केयर नंबर पर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें।"
  • रेलवे लॉन्‍च करेगा ‘सुपर ऐप’, टिकट, प्‍लेटफॉर्म टिकट, फूड… सब बुक होगा एक जगह
    रेलवे की ज्‍यादातर सेवाओं के लिए अभी तक लोग आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट पर निर्भर हैं। अब रेलवे, यात्री सेवाओं के लिए एक ऑल-इन-वन ‘सुपर ऐप’ लॉन्‍च करने की तैयारी में है। नए ऐप की मदद से लोग टिकट बुकिंग के अलावा प्‍लेटफॉर्म टिकट ले पाएंगे। ट्रेन शेड्यूल का पता लगा पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल रेलवे इन्‍फर्मेशन सिस्‍टम (CRIS) आईआरसीटीसी के मौजूदा प्‍लेटफॉर्म के साथ मिलकर नए ऐप पर काम कर रहा है।
  • रेल टिकट ऑनलाइन बुकिंग के लिए ऐसे बनाएं IRCTC अकाउंट, पूरा प्रोसेस जानें, अब 60 दिन पहले बुक होगी एडवांस टिकट
    अगर आप रेल से सफर करते हैं या करने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। जहां पहले टिकट की बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू हुआ करती थी, जो कि 60 दिन पहले ही हुआ करेगा। नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा।  ध्यान देने वाली बात यह है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का असर आपके द्वारा पहले से बुक की गई टिकटों पर नहीं होगा।
  • भारत में जल्द दौड़ लगाएगी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन, रूट किया गया फाइनल; जानें प्रोजेक्ट की लागत?
    भारत सरकार अब हाइड्रोजन को फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करने वाले वाहनों की ओर बढ़ने पर फोकस कर रही है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द ही पटरी पर हो सकती है। सरकार इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और कथित तौर पर भारतीय रेलवे ने इसके लिए तीसरे पक्ष के सेफ्टी ऑडिट के लिए जर्मनी की TUV-SUD को नियुक्त किया है।
  • भारतीय रेलवे के UTS ऐप से लोकल ट्रेन टिकट कैसे करें कैंसल, ऐसे मिलेगा रिफंड
    भारतीय रेलवे ने 2014 में अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम (UTS) ऐप पेश किया था। यह ऐप यूजर्स को सबअर्बन और स्पेसिफाइडट नॉन-सबअर्बन ट्रेन के लिए टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। यूटीएस ऐप पर यूजर्स दो प्रकार के टिकट पेपरलेस और पेपर टिकट बुक कर सकते हैं। पेपरलेस ऑप्शन में यूजर्स ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं। इसमें प्रिटेंड कॉपी की जरूरत के बिना यात्रा कर सकते हैं।

Indian Railway - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »