• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • आइडिया का पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 100 एमबी मुफ्त डेटा का ऑफर

आइडिया का पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 100 एमबी मुफ्त डेटा का ऑफर

आइडिया का पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 100 एमबी मुफ्त डेटा का ऑफर
विज्ञापन
इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करनेवाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए दूरसंचार प्रदाता कंपनी आइडिया ने बुधवार को 'सभी के लिए इंटरनेट' पहल की शुरुआत की घोषणा की, जिसके तहत आइडिया के प्रीपेड उपभोक्ता और खुदरा विक्रेता इंटरनेट का प्रयोग नहीं करनेवाले यूज़र को एक महीने के लिए 100 एमबी डेटा मुफ्त भेंट कर पाएंगे। इस सेवा को पाने के लिए उपभोक्ताओं को 'स्टार सात पांच छह हैश' डायल करना होगा या फिर 56756 पर एसएमएस आईएफए लिखकर भेजना होगा।

आइडिया सेल्युलर के मुख्य विपणन अधिकारी शशि शंकर ने एक बयान जारी कर कहा, "हम मानते हैं इंटरनेट के इस्तेमाल को जमीनी स्तर से ही तेजी से बढ़ावा दिया जा सकता है। इसलिए हम अपने उपभोक्ताओं से अपील करते हैं वे इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करनेवाले अपने परिवारजनों और दोस्तों को इस सेवा से जोड़े ताकि उनके जीवन में बदलाव आ सके।"

आइडिया ने इस सेवा में गैरइंटरनेट यूज़र को समय-समय पर कैसे इस मुफ्त डेटा का प्रयोग करें की जानकारी भेजेगी।

यह नोटिफिकेशन उन्हें डेटा हस्तांतरित करनेवाले को भी भेजा जाएगा। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाएगा कि जिसे आपने डेटा दिया है, उसने उसका कितना इस्तेमाल किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, India, Internet, Internet For All, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »