कंपनी ने कहा है कि गोवा और महाराष्ट्र के 36 जिलों में यह नेटवर्क विस्तार किया गया है। इससे यहां 20.2 लाख ग्राहकों को हाई स्पीड 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।
एयरटेल ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया है।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब कंपनी की 5G सर्विस 3400 से ज्यादा नए शहरों में भी उपलब्ध होगी। एयरटेल ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करते हुए यह घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र, और गोवा के अंदर 3400 से ज्यादा नई साइट्स पर कंपनी अपनी 5G सर्विसेज उपलब्ध करवाने जा रही है। कंपनी का यह सर्विस एक्सपेंशन विभिन्न ग्राहक वर्ग को फायदा पहुंचाएगा। आइए जानते हैं विस्तार से।
Bharti Airtel ने अपनी 5G सर्विसेज का विस्तार किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब महाराष्ट्र और गोवा में 3400 से भी ज्यादा नए शहरों में कंपनी की सुपरफास्ट 5G सर्विसेज उपलब्ध होंगीं। प्रेस रिलीज के मुताबिक, कंपनी ने बीते 12 महीनों के अंदर इन नई साइट्स पर अपनी 5G सर्विसेज का विस्तार किया है। टेलीकॉम दिग्गज ने कहा है कि रणनीतिक तौर पर अपने नेटवर्क की बढ़ोत्तरी को अंजाम दिया है जिससे कि यूजर्स को पहले से भी तेज इंटरनेट, विस्तृत कवरेज, और बेहतरीन नेटवर्क एक्सपीरियंस दिया जा सके।
कंपनी ने कहा है कि गोवा और महाराष्ट्र के 36 जिलों में यह नेटवर्क विस्तार किया गया है। इससे यहां 20.2 लाख ग्राहकों को हाई स्पीड 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। यह विस्तार तेज भागते शहरों और तेजी से विकसित हो रहे कस्बों की गति को देखते हुए किया गया है। शहरों से लेकर दूरदराज के गांवों तक विविध भौगोलिक क्षेत्रों को कंपनी ने कवर करने की बात कही है जिससे कि पूरे क्षेत्र में व्यापक कवरेज सुनिश्चित हो सके।
वंचित क्षेत्रों में ज्यादा फोकस
कंपनी ने कहा है कि उनसे महाराष्ट्र और गोवा के अंदर ऐसे क्षेत्रों को फोकस किया है जिनको बहुत कम सुविधा प्राप्त हो रही थी। गढ़चिरौली, नंदुरबार और सिंधुदुर्ग जैसी साइट्स में नेटवर्क की इस खाई को समाप्त करने की कोशिश की गई है।
कई ग्राहको वर्गों को फायदा
एयरटेल ने नेटवर्क विस्तार से कई तरह के ग्राहक वर्गों को टारगेट किया है। अब कई तरह के ग्राहकों को हाई स्पीड सर्विसेज का लाभ मिला करेगा जिससे उनकी रोजाना की डिजिटल जरूरतों को पूरा किया जा सके और उनकी जिंदगी में नेटवर्क आधारित टेक्नोलॉजी को गति दी जा सके। इसमें आम नागरिक और स्टूडेंट्स के अलावा, छोटे व्यवसाय, टूरिस्ट, सरकारी संस्थान आदि शामिल होंगे। नेटवर्क के विस्तार से स्थान की परवाह किए बिना स्मूद स्ट्रीमिंग, फास्ट डाउनलोड, निर्बाध ऑनलाइन काम और सीखने की क्षमता और अधिक भरोसेमंद डिजिटल पेमेंट सर्विसेज मिलती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!