• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!

अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!

Netflix मोबाइल ऐप में नया Clips फीचर और डिजाइन अपडेट, अब कंटेंट ढूंढना होगा आसान।

अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
ख़ास बातें
  • Netflix ऐप में नया Clips फीचर जोड़ा गया है
  • छोटे वीडियो से मूवी और सीरीज खोज सकते हैं
  • ऐप डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया गया है
विज्ञापन

Netflix ने अपने मोबाइल ऐप के लिए एक बड़ा अपडेट रोलआउट करना शुरू किया है, जिसमें नए फीचर्स के साथ डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह अपडेट खास तौर पर मोबाइल यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह अपडेट भारत समेत कई देशों में जारी किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इसे बाकी मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Netflix के मुताबिक, अपडेट का सबसे बड़ा फीचर "Clips" नाम का नया सेक्शन है, जिसे कंपनी ने वर्टिकल डिस्कवरी एक्सपीरिएंस के तौर पर पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग फिल्मों और सीरीज के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप देख सकते हैं, जिससे उन्हें यह तय करने में आसानी होगी कि क्या देखना है।

यह फीचर काफी हद तक Instagram Reels और YouTube Shorts जैसा काम करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें यूजर्स को उनकी पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखाया जाएगा। साथ ही अगर कोई क्लिप पसंद आता है, तो उसे सीधे "My List" में सेव किया जा सकता है या फिर उसी समय पूरा शो या मूवी देखने के लिए ओपन किया जा सकता है।

इसके अलावा इस फीचर में शेयरिंग ऑप्शन भी दिया गया है। यूजर्स Clips को सीधे WhatsApp और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं, या फिर Instagram Stories पर भी पोस्ट कर सकते हैं। इससे सोशल मीडिया पर कंटेंट शेयर करना और आसान हो जाता है।

डिजाइन की बात करें तो ऐप के बॉटम मेन्यू में अब Clips सेक्शन जोड़ा गया है। वहीं टॉप नेविगेशन बार को भी नया लुक दिया गया है, जिसमें Shows, Movies, New & Hot और Categories जैसे टैब्स को ज्यादा विजुअल और आसान तरीके से दिखाया गया है। कंपनी के मुताबिक यह नया डिजाइन मोबाइल स्क्रीन के लिए ज्यादा ऑप्टिमाइज्ड है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »