इसे दूरसंचार विभाग ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी (NDMA) के साथ मिलकर तैयार किया है।
Photo Credit: iStock
इसमें यूजर्स को मोबाइल पर SMS के जरिए आपदा से जुड़ी चेतावनी भेजी जाती है
आपको मोबाइल पर एक तेज सायरन बजने वाला है! सरकार एक नए तरह का अलर्ट लोगों के पास भेज रही है जो एक टेस्टिंग अभियान का हिस्सा है। हो सकता है कि आपका मोबाइल एकदम से तेज बजने लगे और वाइब्रेट करने लगे। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यह सरकार के एक अलर्ट सिस्टम के परीक्षण का हिस्सा है। आइए जानते हैं अगर आपके मोबाइल में यह सायरन बजे तो आपको क्या करना है।
आपके मोबाइल पर एक तेज सायरन बजने वाला है! यह एक खतरे की घंटी है, लेकिन सिर्फ टेस्टिंग के लिए किया जा रहा है। यह मोबाइल डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम के नाम से जाना जाता है। इसे इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम भी कहते हैं। इसे दूरसंचार विभाग ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी (NDMA) के साथ मिलकर तैयार किया है। अलर्ट टेस्टिंग का मकसद आपातकाल की स्थिति में लोगों को एक साथ अलर्ट करना है। इसमें यूजर्स को मोबाइल पर SMS के जरिए आपदा से जुड़ी चेतावनी भेजी जाती है जिसके फोन पर एक तेज सायरन बजाया जाता है।
यह अलर्ट अब सभी मोबाइल यूजर्स को भेजा जा रहा है। गैजेट्स 360 टीम के मेंबर्स को भी यह अलर्ट प्राप्त हुआ है। अलर्ट में साफ संदेश लिखा होता है कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह एक परीक्षण अलर्ट है।
NDMA का अलर्ट भारत में सभी मोबाइल यूजर्स को प्राप्त हो रहा है
मैसेज में लिखा होता है- 'भारत द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए अपने नागरिकों के लिए त्वरित आपदा चेतावनी सेवा हेतु सेल ब्रॉडकास्ट का शुभारंभ। सचेत नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश की प्राप्ति पर जनता से किसी प्रकार की कार्रवाई की अपेक्षा नहीं की जाती है। यह एक परीक्षण संदेश है- NDMA'
सरकार ने इस सिस्टम को इस तरह से विकसित किया गया है कि यह मैसेज केवल उन क्षेत्र के लोगों के मोबाइल पर जाएगा जहां कोई आपदा आने वाली है। इसमें सभी मोबाइल डिवाइस पर रियल टाइम में एकसाथ अलर्ट मिलता है। यह मैसेज कई क्षेत्रों में आज यानी 1 मई को प्राप्त हो रहा है, कई क्षेत्रों में यह 2 मई को प्राप्त होगा। इसलिए घबराएं नहीं, यह केवल एक परीक्षण मैसेज है और आपको कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत