Xiaomi Civi 6 में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi की Civi रेंज को बढ़ाने की तैयारी है। Xiaomi Civi 6 और Xiaomi Civi 6 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और MediaTek Dimensity चिपसेट हो सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने शाओमी के दो स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दी है। ये Xiaomi Civi 6 और Xiaomi Civi 6 Pro हो सकते हैं। Xiaomi Civi 6 में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Civi 6 की रियर कैमरा यूनिट में 5x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
इस सीरीज के Xiaomi Civi 6 Pro में 6.83 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। Xiaomi Civi 6 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi की Civi सीरीज को सिर्फ चीन के मार्केट में लाया गया है। हालांकि, इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल शामिल नहीं था। कंपनी की आगामी Civi सीरीज भी चाइनीज मार्केट में ही पेश हो सकती है।
पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Xiaomi Civi 5 Pro में 6.55 इंच 1.5K डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। Xiaomi Civi 5 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Xiaomi 17 Max को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Xiaomi 17 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं। स्टेट रेडियो रेगुलेशन ऑफ चाइना (SRRC) की वेबसाइट पर शाओमी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2605EPN8EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Xiaomi 17 Max हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री