Idea की रिलायंस जियो और एयरटेल को चुनौती, लॉन्च किए नए पोस्टपेड प्लान

आइडिया के नए निर्वाणा प्लान की चुनौती, वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान और एयरटेल के इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान से हैं।

Idea की रिलायंस जियो और एयरटेल को चुनौती, लॉन्च किए नए पोस्टपेड प्लान
विज्ञापन
आइडिया सेल्युलर ने अपने पोस्टपेड टैरिफ के तहत नए निर्वाणा पोस्टपेड प्लान जारी किए हैं। कंपनी ने 389 रुपये से लेकर 2,999 रुपये तक के आठ नए पोस्टपेड लॉन्च किए हैं। आइडिया के इन प्लान की चुनौती, वोडाफोन के रेड पोस्टपेड प्लान और एयरटेल के इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान से हैं।

निर्वाणा पोस्टपेड प्लान के सभी नए टैरिफ  में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और आइडिया व सभी नेटवर्क से रोमिंग इनकमिंग कॉल के साथ मिलती हैं। इस प्लान में 100 मुफ्त एसएमएस (लोकल और एसटीडी) हर रोज़ मिलते हैं। इसके अलावा 1,299 रुपये और 1,699 रुपये वाले प्लान में 100 मुफ्त आईएसडी मिनट जबकि 1,999 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्लान में 200 मुफ्त आईएसडी मिनट मिलते हैं। मुफ्त आईएसडी कॉल की सुविधा अमेरिका, कनाडा, चीन, हॉंगकॉंग, सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड के लिए है।

389 रुपये वाले प्लान में 10 जीबी डेटा, 499 रुपये वाले प्लान में 20 जीबी डेटा हर महीने मिलता है। वहीं 649 रुपये, 999 रुपये और 1,299 रुपये वाले प्लान में क्रमशः 35 जीबी, 60 जीबी और 85 जीबी डेटा हर महीने मिलता है। 1,699 रुपये, 1,999 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को क्रमशः 110 जीबी, 135 जीबी और 220 जीबी डेटा मिलेगा।

इन फायदों के अलावा, सभी निर्वाणा प्लान में आइडिया पोस्टपेड यूज़र को 12 महीनों के लिए मुफ्त आइडिया म्यूज़िक, आइडिया मूवीज़ और आइडिया गेम्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा। ग्राहकों को 12 महीने का मैगज़ीन सब्सक्रिप्शन ( हर मीने 5 किताबें मुफ्त) भी मिलता है जिसे माय आइडिया ऐप से पाया जा सकता है। इन प्लान में यूज़र को बचा हुआ डेटा अगली बिलिंग साइकिल में ले जाने का विकल्प मिलता है। ग्राहकों को 1,299 रुपये और कम के प्लान में 200 जीबी डेटा रोलओवर जबकि 1,699 रुपये और ज़्यादा के प्लन में अगले महीने के लिए 500 जीबी डेटा रोलओवर का विकल्प मिलता है।

499 रुपये या ज़्यादा के निर्वाणा पोस्टपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को आइडिया सेलेक्ट मेंबरशिप मिलती है, जिससे उन्हें आइडिया स्टोर और कॉल सेंटर पर प्राथमिकता दी जाएगी। इस मेंबरशिप के साथ ही माय आइडिया ऐप में आइडिया यूज़र को एक्सक्लूसिव डील भी मिलती हैं।

आइडिया के निर्वाणा पोस्टपेड प्लान में 5 कनेक्शन तक फैमिली प्लान लिए जा सकते हैं। यूज़र इस ऑफर के तहत,  हर प्लान का अलग फायदा लेने के साथ कुल बिल पर 20 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। आइडिया हर नए सदस्य के लिए 10 जीबी तक अतिरिक्त डेटा ऑफर कर रही है।

प्लान में प्राइमरी मेंबर पेरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकता है और फैमिली प्लान के दूसरे सदस्यों के लिए डेटा ऑफ या ऑन कर सकता है। स्मार्ट अलर्ट के लिए 3 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है और आप चुनिंदा ग्रुप के लिए एक क्लिक एसएमएस भेज सकते हैं। फैमिली ट्यून्स के लिए स्पेशल सब्सक्रिप्शन रेट और फैमिली कनेक्ट के लिए एक महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी इस ऑफर का हिस्सा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Offer, Idea Postpaid, Idea Nirvana Postpaid plan
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »