Idea का 309 रुपये वाला प्लान हुआ और फायदेमंद, अब मिलेगा 42 जीबी डेटा

रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने अपने 309 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक को और भी फायदेमंद बना दिया है। अब ग्राहकों इस रीचार्ज पैक में हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि 309 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज पैक की वैधता अब भी 28 दिनों की ही है।

Idea का 309 रुपये वाला प्लान हुआ और फायदेमंद, अब मिलेगा 42 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • इस रीचार्ज पैक में हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा
  • 309 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज पैक की वैधता अब भी 28 दिनों की ही है
  • यूज़र को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती रहेगी, रोमिंग में भी
विज्ञापन
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से आइडिया सेल्युलर ने अपने 309 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक को और भी फायदेमंद बना दिया है। अब ग्राहकों इस रीचार्ज पैक में हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि 309 रुपये वाले आइडिया रीचार्ज पैक की वैधता अब भी 28 दिनों की ही है। यूज़र को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती रहेगी, रोमिंग में भी। याद रहे कि आइडिया ने इस महीने ही 309 रुपये वाले पैक को पेश किया था। इस वक्त पर ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी डेटा देने की बात कही गई थी।

बता दें कि अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बातें कर सकता है और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। अगर आप निर्धारित सीमा से ज़्यादा बात करते हैं तो हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस ही मुफ्त होंगे। सीमा खत्म हो जाने के बाद हर एसएमएस के लिए 1 रुपये का शुल्क लगेगा।

मज़ेदार बात यह है कि रिलायंस जियो का भी एक रीचार्ज पैक 309 रुपये का है। इसका वैधता 49 दिनों की है और इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा जियो का पैक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा के साथ आता है। वहीं, जियोसिनेमा, जियोटीवी और जियोम्यूजिक जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त है।

एयरटेल नेटवर्क पर इसी तरह का फायदा 349 रुपये वाले पैक में मिलता है। हालांकि, इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा उपलब्ध होते हैं। एयरटेल का यह रीचार्ज पैक भी अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ आता है और वैधता 28 दिनों की है। वोडाफोन के ग्राहक 348 रुपये के रीचार्ज में इसी तरह का फायदा पा सकते हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब आइडिया ने अपने किसी मौज़ूदा रीचार्ज पैक को अपग्रेड किया है। इससे पहले आइडिया ने अपने 398 रुपये वाले पैक को अपग्रेड किया था। अब ग्राहक इस पैक में 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा पाते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, Idea Recharge, Idea Prepaid
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »