Idea के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी डेटा

ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए आइडिया ने सबसे आक्रामक रणनीति अपनाई है। यह टेलीकॉम कंपनी हर दिन अपने प्लान में कोई ना कोई बदलाव कर रही है। अब Idea ने 398 रुपये का प्रीपेड पैक उतार दिया है।

Idea के इस प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • इस रीचार्ज प्लान के भी फायदे अन्य अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान वाले ही हैं
  • हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा
  • इस तरह से कुल डेटा 70 जीबी हो जाएगा
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए आइडिया ने सबसे आक्रामक रणनीति अपनाई है। यह टेलीकॉम कंपनी हर दिन अपने प्लान में कोई ना कोई बदलाव कर रही है। अब Idea ने 398 रुपये का प्रीपेड पैक उतार दिया है। इस रीचार्ज प्लान के भी फायदे अन्य अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान वाले ही हैं, लेकिन फायदा 70 दिनों तक मिलेगा। ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन मुफ्त डेटा भी पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि आइडिया का 398 रुपये वाला प्लान पहले से मौजूद है। लेकिन इसकी वैधता 35 दिनों की थी।

आइडिया के नए 398 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराने पर ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाएंगे। अभी यह साफ नहीं है कि मुफ्त कॉल का फायदा रोमिंग में भी मिलेगा या नहीं। लेकिन पुराने पैक में रोमिंग में मुफ्त कॉल की सुविधा थी। इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से कुल डेटा 70 जीबी हो जाएगा।

बता दें कि अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बातें कर सकता है और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। अगर आप निर्धारित सीमा से ज़्यादा बात करते हैं तो हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा। इसके अलावा सब्क्राइबर एक हफ्ते में 100 से ज़्यादा अलग नंबर पर नहीं डायल कर सकते।

इस हफ्ते ही आइडिया ने 309 रुपये का नया प्रीपेड प्लान मार्केट में उतारा है। 309 रुपये वाला प्लान अनिलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है। जानकारी दी गई है कि आइडिया प्रीपेड उपभोक्ता रोमिंग में भी मुफ्त वॉयस कॉल का फायदा पा सकेंगे। इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। इस तरह से 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में 28 जीबी डेटा दिया जाएगा।

इससे पहले आइडिया ने नया 509 रुपये वाला पैक उतारा था।  509 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को हर रोज 1 जीबी 3जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, मुफ्त रोमिंग आउटगोइंग कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस पैक की वैधता 84 दिन है। आइडिया के इस रीचार्ज की चुनौती जियो के 459 रुपये के रीचार्ज पैक से है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Prepaid, Idea Recharge
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »