Vodafone के 348 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 28 जीबी की जगह 56 जीबी डेटा

वोडाफोन ने अपने 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इस प्लान को अपग्रेड कर दिया है। उपभोक्ता को अब 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी की जगह 2 जीबी डेटा मिलेगा।

Vodafone के 348 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 28 जीबी की जगह 56 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी की जगह 2 जीबी डेटा मिलेगा
  • ग्राहक 28 दिनों तक मुफ्त वॉयस कॉल का फायदा पाते रहेंगे, रोमिंग में भी
  • 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
वोडाफोन ने अपने 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अगस्त महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने अब इस प्लान को अपग्रेड कर दिया है। उपभोक्ता को अब 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी की जगह 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक 28 दिनों तक मुफ्त वॉयस कॉल का फायदा पाते रहेंगे, रोमिंग में भी। इस तरह से देखा जाए तो अब ग्राहकों को पहले मिलने वाले कुल 28 जीबी डेटा की जगह 56 जीबी डेटा मिलेगा। पहली नज़र में यह साफ है कि वोडाफोन ने ग्राहकों के लिए इस रीचार्ज पैक को पहले की तुलना में और लुभावना बना दिया है।

अब आपको हम 348 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड पैक के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसकी वैधता 28 दिन की है और इस्तेमाल के लिए हर 2 जीबी डेटा मिलेगा। मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा होगी, पहले की तरह। ग्राहक रोमिंग में भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आउटगोइंग कॉल कर पाएंगे। बता दें कि अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बातें कर सकता है और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। अगर आप निर्धारित सीमा से ज़्यादा बात करते हैं तो हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा। इसके अलावा 348 रुपये वाले प्लान को वोडाफोन ऐप या वेबसाइट से रीचार्ज कराने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। देखा जाए तो इस पैक की सीधी भिड़ंत एयरटेल के 349 रुपये वाले पैक से है। यह रीचार्ज पैक भी हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा, मुफ्त वॉयस कॉल और 28 दिन की वैधता के साथ आता है। वहीं, रिलायंस जियो के 309 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को कुल 49 जीबी डेटा मिलता है। 49 दिन के लिए हर दिन 1 जीबी के हिसाब से। इस पैक में मुफ्त वॉयस कॉल, 3,000 एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलते हैं।
 
vodafon

हमने आपको पहले ही बताया है कि वोडाफोन का 348 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इस साल अगस्त महीने में आया था। पहले इसमें ग्राहकों को 28 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता था। इस अपग्रेड के बाद वोडाफोन और एयरटेल एक बार आमने सामने आ गए हैं।

वोडाफोन ने एक और बेहद ही किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह 176 रुपये का है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 2जी डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , India, Prepaid, Telecom, Vodafone, Vodafone India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »