Vi (Vodafone Idea) पर कॉलर ट्यून ऐसे करें सेट

Caller Tune ऑनलाइन स्टोर के अलावा भी आप Vi Callertunes app के द्वारा आप कॉलर ट्यून को आसानी से सेट कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

Vi (Vodafone Idea) पर कॉलर ट्यून ऐसे करें सेट

49 रुपये के मासिक शुल्क से शुरू होती है कॉलर ट्यून

ख़ास बातें
  • Vi विभिन्न भारतीय भाषाओं में कॉलर ट्यून सेट करने का विकल्प देती है
  • 30 दिन, 90 दिन और वार्षिक अवधि वाले प्लान में उपलब्ध हैं कॉलर ट्यून
  • कंपनी सब्सक्राइबर्स को निशुल्क प्रोफाइल ट्यून सेट करने का विकल्प देती है
विज्ञापन
Vodafone Idea भारत का प्रचलित टेलीकॉम ऑपरेटर है। जियो और एयरटेल इसके मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं। यह ऑपरेटर भारत में अपने सब्सक्राइबर्स को प्रीपेड और पोस्टपेट सर्विस देता है और साथ ही कुछ एड-ऑन सर्विसेज जैसे कॉलर ट्यून और वैल्यू एडेड सर्विस भी देता है।

Vodafone Idea के उपभोक्ता अपने फोन नम्बर पर पहले से सेट की गई नीरस डायल टोन की जगह आसानी से म्यूजिक या मधुर गीत वाली कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं। यह ट्यून आपके फोन की रिंगटोन से अलग होती है जो कि आपको किसी के द्वारा की गई कॉल पर सुनाई देती है। कॉलर ट्यून को कॉल करने वाला व्यक्ति ही सुन सकता है।

How to set caller tune in Vodafone Idea network
Caller Tune ऑनलाइन स्टोर के अलावा भी आप Vi Callertunes app के द्वारा आप कॉलर ट्यून को आसानी से सेट कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। Vi Callertunes आपको हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, उड़िया, बंगाली, असमी, मराठी, गुजराती, भोजपुरी और पंजाबी जैसी भारतीय भाषाओं में से आपकी पसंद की कॉलर ट्यून भाषा चुनने का भी विकल्प देती है। आप नीचे दिये स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको इस ऐप को डाउनलोड करना होता है। उसके बाद आप ऑनलाइन स्टोर में जाएँ और वहां से Vi app ट्यून सेक्शन में जाएँ। वहां पर अपना मोबाइल नम्बर डालें और उसके बाद प्राप्त हुए ओटीपी को भर दें।

ऐसा करने के बाद आपको कॉलर ट्यून की एक पूरी सूचि दिखाई देती है जो कि शैली, लेटेस्ट रिलीज और ट्यून ऑफ द डे आदि कैटेगरी में अलग अलग विभाजित की गई होती है।
यहां पर प्ले बटन का प्रयोग कर आप हर एक कॉलर ट्यून को सुन सकते हैं।
एक बार आपकी पसंद की कॉलर ट्यून चुन लेने के बाद आप ‘Set' पर क्लिक करें और उससे संबंधित शुल्क देखें। Vi आपको 30 दिन, 90 दिन और वार्षिक प्लान में कॉलर ट्यून सेट करने का विकल्प देती है।
इसके अलावा कंपनी आपको निशुल्क प्रोफाइल ट्यून जैसे- मीटिंग में व्यस्त, बिजनेस ट्रेवलिंग या अवकाश जैसी प्रोफाइल के लिए अलग अलग कॉलर ट्यून देती है।  
आप इस कैटेलॉग में से अपनी पसंद की ट्यून और शुल्क विकल्प चुन सकते हैं। ज्यादातर कॉलर ट्यून 49 रुपये से शुरू होती हैं। यदि आप प्रीपेड यूजर हैं तो यह शुल्क आपके मोबाइल बैलेंस में से काट लिया जाता है। यदि आप पोस्टपेड यूजर हैं तो यह आपके मासिक बिल में जोड़ दिया जाता है।
अपने ऑपरेटर के रिचार्ज प्लान जानने के लिए यहां पर क्लिक करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »