हॉनर 9 लाइट पहली फ्लैश सेल में 6 मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट लॉन्च किया था। अब कंपनी ने दावा किया है कि 21 जनवरी, रविवार को फ्लिपकार्ट पर आयोजित हुई पहली फ्लैश सेल में हैंडसेट सिर्फ 6 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

हॉनर 9 लाइट पहली फ्लैश सेल में 6 मिनट में हुआ आउट ऑफ स्टॉक
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलता है
  • हॉनर 9 लाइट में दो रियर व दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं
  • इस डिवाइस की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने पिछले हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट लॉन्च किया था। अब कंपनी ने दावा किया है कि 21 जनवरी, रविवार को फ्लिपकार्ट पर आयोजित हुई पहली फ्लैश सेल में हैंडसेट सिर्फ 6 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

चीनी कंपनी का हॉनर 9 लाइट डिवाइस 21 जनवरी, रविवार को ही दोपहर 12 बजे आयोजित हुई दूसरी फ्लैश सेल में तीन मिनटमें सोल्ड आउट हो गया। दोनों फ्लैश सेल में बेचे गए हॉनर 9 लाइट की कुल यूनिट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने सोमवार को एक बयान ज़ारी कर बताया कि पहली फ्लैश सेल में एक सेकेंड में 150 यूनिट बेचे गए। सोमवार को दोपहर 12 बजे हॉनर 9 लाइट की फ्लैश सेल का आयोजन किया गया और चौथी सेल 23 जनवरी, मंगलवार को दोपहर 12 बजे होगी। कंपनी का इरादा देश में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन की तेज डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा स्टॉक लाने पर है।


हॉनर 9 लाइट की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

हॉनर के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 10,999 रुपये है। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। भारत में लॉन्च हुए दोनों वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक, सैफ़ायर ब्लू और ग्लेशियर ग्रे कलर में मिलेंगे। हॉनर 9 लाइट खरीदने वाले ग्राहकों को सिटीबैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9 लाइट एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित कंपनी की लेटेस्ट ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। नए हैंडसेट में 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन की डेनसिटी 428 पिक्सल प्रति इंच है। हॉनर 9 लाइट में ऑक्टा-कोर हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरिएंट में मिलता है। फ्रंट व रियर पर 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरे वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ ऑटोफोकस के साथ आता है।

हॉनर 9 लाइट 32 जीबी व 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। दोनों की स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई-फलाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी वीओएलटीई,जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 3जी पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 24 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इसके अलावा हैंडसेट के 2 घंटे और 20 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाने का दावा है। हॉनर 9 लाइट का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • कमियां
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
डिस्प्ले5.65 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 9 Lite in India, Honor 9 Lite, Huawei, Mobiles, Android, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »