5G और 6G टेक्नोलॉजी में रिसर्च के लिए सरकार ने खर्च किए 304 करोड़ रुपये  

TTDF स्कीम में सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के साथ ही MSME और स्टार्टअप्स से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता दी जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 17:54 IST
ख़ास बातें
  • देश में 5G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ा है
  • ये प्रोजेक्ट्स डिवेलपमेंट के शुरुआती चरण में हैं
  • इन प्रोजेक्ट्स की अवधि एक से पांच वर्षों की है

पिछले कुछ वर्षों में टेलीकॉम सेक्टर में भारत ने तेजी से प्रगति की है

पिछले कुछ वर्षों में भारत के टेलीकॉम सेक्टर ने तेजी से प्रगति की है। देश के 5G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ा है। केंद्र सरकार ने 5G और 6G टेक्नोलॉजी में रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) के साथ ही स्टार्टअप्स और MSME के बीच कोलेब्रेशन बढ़ाने के लिए लगभग तीन वर्ष पहले टेलीकॉम टेक्नोलॉजी डिवेलपमेंट फंड (TTDF) स्कीम लॉन्च की थी। 

मिनिस्टर ऑफ स्टेट ऑफ कम्युनिकेशंस, Pemmasani Chandra Sekhar ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि TTDF स्कीम के तहत 5G और 6G टेक्नोलॉजी में R&D और इनोवेशन के लिए 304 करोड़ रुपये के फंड का अप्रूवल दिया गया है। इस स्कीम के तहत मंजूर किए गए R&D से जुड़े प्रोजेक्ट्स की अवधि एक से पांच वर्षों की है। ये प्रोजेक्ट्स डिवेलपमेंट के शुरुआती चरण में हैं। TTDF स्कीम में सरकारी और प्राइवेट संस्थानों के साथ ही MSME और स्टार्टअप्स से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता दी जा रही है। 

इसके साथ ही चंद्रशेखर ने बताया कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने किसी मोबाइल नंबर के फाइनेंशियल फ्रॉड के मध्यम, अधिक या बहुत अधिक रिस्क से जुड़े होने को तय करने वाला जोखिम के आधार वाला फाइनेंशियल फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर (FRI) डिवेलप किया है। इससे बैंक, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFC) और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे स्टेकहोल्डर्स किसी मोबाइल नंबर के अधिक जोखिम से जुड़े होने पर कस्टमर्स की सुरक्षा के लिए उपाय कर सकते हैं। डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) के जरिए FRI को स्टेकहोल्डर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों और पेमेंट सर्विस ऑपरेटर्स (PSO) को उनके सिस्टम्स के साथ FRI के इंटीग्रेशन के लिए एडवाइजरी जारी की है। DIP पर जमा की गई एक्शन टेकन रिपोर्ट्स (ATR) के आधार पर 34 बैंकों, वित्तीय संस्थानों और UPI सर्विस प्रोवाइडर्स ने 10.02 लाख बैंक एकाउंट्स, पेमेंट्स वॉलेट्स को फ्रीज किया है। इसके अलावा 3.05 लाख बैंक एकाउंट्स और पेमेंट वॉलेट्स पर डेबिट और क्रेडिट को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने हाल ही में बताया था उसने एडवांस्ड फ्रॉड-डिटेक्शन सिस्टम को लॉन्च करने के बाद 1.80 लाख जाली लिंक्स को ब्लॉक किया है। कंपनी ने बताया था कि इन लिंक्स को ब्लॉक कर लगभग 30 लाख यूजर्स को फ्रॉड से सुरक्षित किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.