भारत में ब्रॉडबैंड हो सकता है सस्ता, जानें कारण

AGR पर लाइसेंस शुल्क को घटाकर 1 रुपये सालाना करने के फैसले से सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस जियो इनफोकॉम के Jio Fiber का होगा, जिसे अपनी शुरुआत किए अभी एक ही साल हुआ है।

भारत में ब्रॉडबैंड हो सकता है सस्ता, जानें कारण

Jio Fiber जनवरी 2020 के अंत में देश में वायर्ड ब्रॉडबैंड बाजार में पांचवें स्थान पर काबिज थी

ख़ास बातें
  • ब्रॉडबैंड सेवाओं पर लागू लाइसेंस शुल्क में कटौती करने पर होगा विचार
  • वर्तमान में सर्विस पर अनुमानित लाइसेंस शुल्क एक वर्ष में लगभग 880 करोड़
  • प्रस्ताव पास होने पर यह शुल्क हो सकता है 1 रुपये सालाना
विज्ञापन
सरकार भारत में फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए लागू लाइसेंस शुल्क में कटौती करने पर विचार कर रही है। यह बदलाव देश में घरेलू ब्रॉडबैंड सेवाओं की लागत को कम कर सकता है और सर्विस प्रोवाइडर को कम लागत पर अपने कवरेज को व्यापक बनाने में मदद करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नए प्रस्ताव से देश में घरों में इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए ब्रॉडबैंड कंपनियों द्वारा अर्जित AGR पर लाइसेंस शुल्क कम हो जाएगा और यह सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए सीधा लाभ होगा। इस लाभ का फायदा ग्राहकों को भी होगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा उपलब्ध कराए गए लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, देश में 1.98 करोड़ से अधिक फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं।

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित योजना कहती है कि ब्रॉडबैंड कंपनियों द्वारा घरों से अर्जित AGR पर लाइसेंस शुल्क को घटाकर 1 रुपये सालाना कर दिया जाएगा। आठ प्रतिशत की दर से गणना की गई फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए अनुमानित लाइसेंस शुल्क वर्तमान में एक वर्ष में लगभग 880 करोड़ है। ऐसे में निश्चित तौर पर यह एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है, हालांकि यह कहा जाता है कि यह प्रस्ताव विचार के लिए संबंधित मंत्रालयों तक पहुंच गया है।

इस प्रस्ताव से सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस जियो इनफोकॉम के Jio Fiber का होगा, जो एक साल पहले पेश किया गया है और भारत में अन्य प्रमुख ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे कि एयरटेल, एसीटी फाइबरनेट और यहां तक ​​कि राज्य के स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से सीधा टक्कर ले रहा है। लाइसेंस शुल्क में कटौती के जरिए से राजस्व संभावनाओं में वृद्धि से Jio Fiber देश में अपनी ब्रॉडबैंड सेवाओं में तेजी लाने में सक्षम होगा।

मई में जारी एक ट्राई रिपोर्ट से पता चला है कि Jio Fiber जनवरी 2020 के अंत में 8.4 लाख यूज़र्स के साथ देश में वायर्ड ब्रॉडबैंड बाजार में पांचवें स्थान पर काबिज हो गई है, जबकि BSNL ने 82.3 लाख ग्राहकों के साथ अपनी बढ़त जारी रखी और Airtel 24.3 लाख ग्राहकों के साथ दूसरे नंबर पर रही है। Jio Fiber ने पहले के 8.6 लाख ग्राहकों की तुलना में 20,000 ग्राहकों की गिरावट दर्ज की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Broadband, Jio Fiber, Airtel Broadband, BSNL Broadband, ACT Fibernet

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »