6G पर चीन सबको पछाड़ेगा! लॉन्‍च किया पहला टेस्‍ट सैटेलाइट, अब यह है तैयारी

China 6G Test Satellite : सैटेलाइट की बड़ी खूबी है कि यह पृथ्‍वी के लो-अर्थ ऑर्बिट यानी निचली कक्षा में मौजूद है।

6G पर चीन सबको पछाड़ेगा! लॉन्‍च किया पहला टेस्‍ट सैटेलाइट, अब यह है तैयारी

Photo Credit: China Daily

चीन का सैटेलाइट्स बाकी सैटेलाइट्स के मुकाबले धरती से 500 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहा है।

ख़ास बातें
  • चीन ने लॉन्‍च किया 6जी टेस्‍ट सैटेलाइट
  • पृथ्‍वी के लो-अर्थ ऑर्बिट में है मौजूद
  • अब पृथ्‍वी से कनेक्टिविटी पर शुरू होगा काम
विज्ञापन
China 6G Test Satellite : भारत समेत दुनियाभर के देशों में 5G मोबाइल नेटवर्क का विस्‍तार हो रहा है। इसके साथ ही 6G के डेवलपमेंट के लिए रिसर्च की जा रही है। चीन इस क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। इस महीने की शुरुआत में चीनी टेलिकॉम कंपनी ‘चाइना मोबाइल' ने 6जी तकनीक को टेस्‍ट करने के मकसद से दुनिया का पहला सैटेलाइट लॉन्‍च करके रिकॉर्ड बनाया। इस सैटेलाइट की बड़ी खूबी है कि यह पृथ्‍वी के लो-अर्थ ऑर्बिट यानी निचली कक्षा में मौजूद है।  

चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने जिस सैटेलाइट को 6जी तकनीक टेस्‍ट करने के लिए लॉन्‍च किया, वह बाकी सैटेलाइट्स के मुकाबले धरती से 500 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहा है। कम दूरी में होने की वजह से यह पृथ्‍वी तक बहुत तेजी से डेटा भेज और हासिल कर सकता है। 

इस सैटेलाइट को चाइना मोबाइल और चाइनीज अकेडमी ऑफ साइंसेज ने मिलकर तैयार किया है। खास यह भी है कि चीन का 6G टेस्टिंग सैटेलाइट ‘मेड इन चाइना' है यानी उसने खुद के बूते इसे तैयार किया है। यह सैटेलाइट स्‍पेस में ही खुद को अपडेट और मैनेज कर सकता है।  

रिपोर्ट कहती है कि दुनिया के इलाके आज भी खराब इंटरनेट की मुश्किल से जूझ रहे हैं। इसकी वजह पृथ्‍वी से सुदूर स्थित सैटेलाइट हैं। धरती से कम दूरी पर मौजूद सैटेलाइट इस समस्‍या को सुलझा सकते हैं। सैटेलाइट लॉन्‍च करने के बाद चाइना मोबाइल का अगला कदम यह देखना है कि 6G टेस्टिंग सैटेलाइट को पृथ्‍वी के साथ कैसे कनेक्‍ट किया जाए, जिससे हर कोने में बेस्‍ट कनेक्टिविटी मिले। 

चीन का तीसरा सबसे बड़ा वायरलैस नेटवर्क ऑपरेटर ‘चाइना यूनिकॉम' (China Unicom) पहले ही उम्‍मीद जता चुका है कि 6G टेक्‍नॉलजी से जुड़ी टेक्निकल रिसर्च और शुरुआती ऐप्लिकेशंस साल 2025 तक लॉन्‍च हो सकती हैं। उसका यह भी मानना है कि चीन में अगले दशक की शुरुआत तक 6G मोबाइल नेटवर्क का रोलआउट शुरू हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »