BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क

केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को जल्द मॉडर्नाइज करने की योजना भी बनाई जा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2026 23:23 IST
ख़ास बातें
  • देश में BSNL के 4G नेटवर्क का तेजी से एक्सपैंशन हो रहा है
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर बहुत कम है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। देश में BSNL के 4G नेटवर्क का तेजी से एक्सपैंशन हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने हाल ही में कुछ नई सर्विसेज भी शुरू की हैं। 

BSNL ने सायबर सिक्योरिटी और डिजिटल कम्युनिकेशन से जुड़े कुछ कैम्पेन भी शुरू करने की तैयारी की है। हालांकि, कंपनी ने 5G के लॉन्च की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। यह दो लाख अतिरिक्त 4G साइट्स लगाने के लिए मंत्रिमंडल से अनुमति मांगेगी। हाल ही में कम्युनिकेशंस एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर संसद की समिति को एक लिखित जवाब में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी थी। देश के बड़े हिस्से में 5G नेटवर्क रखने वाली Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बहुत कम है। 

Advertisement

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है, जबकि कंज्यूमर फिक्स्ड-एक्सेस सेगमेंट में मामूली बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा था कि कंपनी के रेवेन्यू में 400 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में BSNL के ARPU में भी बढ़ोतरी हुई है और यह 102.7 रुपये प्रति माह का है। 

केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मॉडर्नाइज करने की योजना भी बनाई जा रही है। BSNL के 4G नेटवर्क का डिजाइन क्लाउड-बेस्ड है, जिसे 5G नेटवर्क पर अपग्रेड किया जा सकता है। कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग को भी पूरा किया है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जा सकता है। कंपनी के नए टेलीकॉम टावर्स में सोलर पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.