BSNL जल्द लॉन्च करेगी 5G सर्विस, कंपनी को मिला 61,000 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम

पिछले वर्ष जून से लेकर इस वर्ष फरवरी तक पहली बार कंपनी के लगभग 8.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2025 22:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की 5G सर्विस की शुरुआत राजधानी दिल्ली से हो सकती है
  • BSNL को 700 MHz और 3,300 MHz जैसे प्रीमियम बैंड्स में स्पेक्ट्रम मिला है
  • कंपनी का जून तक लगभग एक लाख 4G साइट्स लॉन्च करने का टारगेट है

कंपनी की 5G सर्विस की शुरुआत राजधानी दिल्ली से की जा सकती है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G सर्विस जल्द लॉन्च की जा सकती है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने BSNL को 61,000 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम एलोकेट किया है। कंपनी की 5G सर्विस की शुरुआत राजधानी दिल्ली से की जा सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि BSNL को 700 MHz और 3,300 MHz जैसे प्रीमियम बैंड्स में स्पेक्ट्रम मिल गया है, जो 5G के लिए महत्वपूर्ण है। Relinace Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों का मुकाबला करने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि पिछले छह से सात महीनों में BSNL ने 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। उन्होंने कहा था कि कंपनी को प्रॉफिट में वापस लाने और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। 

पिछले वर्ष जून से लेकर इस वर्ष फरवरी तक पहली बार कंपनी के लगभग 8.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। कंपनी ने अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के साथ ही कॉस्ट को घटाया है। BSNL ने अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने अप्रैल को 'कस्टमर सर्विस मंथ' के तौर पर निर्धारित किया है। इसमें पूरे देश में कंपनी की सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स से फीडबैक लेकर उनके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। 

हाल ही में BSNL ने बताया था, "कंपनी के सभी सर्कल और यूनिट्स इस अभियान में हिस्सा लेंगे।" इसका उद्देश्य मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी में सुधार करना, फाइबर ब्रॉडबैंड (FTTH) की विश्वसनीयता को बढ़ाना और कस्टमर्स की शिकायतों का जल्द निपटारा करना है। अप्रैल में कंपनी की वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल्स और अन्य जरियों से कस्टमर्स से फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद इस फीडबैक की कंपनी के चेयरमैन, Robert J Ravi की ओर से समीक्षा की जाएगी। BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड करने की योजना है। कंपनी का जून तक लगभग एक लाख 4G साइट्स लॉन्च करने का टारगेट है। इनमें से लगभग 89,000 4G साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.