• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • बीएसएनएल अगले दो सालों में छत्तीसगढ़ में लगाएगी दो हजार नए टॉवर: रविशंकर प्रसाद

बीएसएनएल अगले दो सालों में छत्तीसगढ़ में लगाएगी दो हजार नए टॉवर: रविशंकर प्रसाद

बीएसएनएल अगले दो सालों में छत्तीसगढ़ में लगाएगी दो हजार नए टॉवर: रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) आने वाले दो सालों में दो हजार नए टॉवर लगाएगी, जिससे यहां संचार व्यवस्था में और सुधार होगा।

एक संवाददाता सम्मेलन में प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अगले दो सालों में मोबाइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दो हजार नए टॉवर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य में मोबाइल संचार व्यवस्था में और सुधार के लिए 16 सौ टॉवरों की मांग केंद्र सरकार ने की थी। इस संबंध में बीएसनएल के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राज्य में दो हजार नए टॉवर लगाने की अनुमति दे दी गई है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रसाद और मुख्यमंत्री रमन सिंह ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र के लिए नए 146 टॉवरों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बस्तर क्षेत्र के थानेदारों से बात भी की।

प्रसाद ने कहा कि राज्य में नक्सली क्षेत्र में सड़क, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन सरकार चाहती है कि इस क्षेत्र में बेहतर संचार सुविधा से लोग जुड़ें। इस क्षेत्र में 146 मोबाइल टॉवरों का लोकार्पण किया गया। आने वाले समय में जल्द ही 35 और नए टॉवरों की स्थापना की जाएगी।

प्रसाद ने कहा कि राज्य में आने वाले समय में 220 नए स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। राज्य में वर्तमान में 27 जगहों पर वाई-फाई की सुविधा है। अगले डेढ़ साल में 220 जगहों पर यह सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा राज्य के पर्यटन स्थलों पर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में देश में भारत आप्टिकल फाइबर नेटवर्क के माध्यम से 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल को चार लेन, छह लेन सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए जाना जाता है। अब मोदी सरकार को सूचना राजमार्ग के लिए जाना जाएगा।
 

358 किलोमीटर ही आप्टिकल फाइबर केबल बिछ पाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में दो सालों में 1.22 लाख किलोमीटर आप्टिकल फाइबर केबल बिछाया गया है। यह इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि छत्तीगसढ़ में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम लगभग 80 फीसदी हो गया है। इसके माध्यम से ग्राम पंचयतों को जोड़ा जा रहा है। राज्य के अंदरूनी इलाके बलरामपुर जिले में भी आप्टिकल फाइबर केबल बिछाया जा चुका है। आने वाले समय में इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि देश की आबादी 125 करोड़ है, जिनमें से 102 करोड़ आबादी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती है। वहीं 101 करोड़ लोगों के पास आधार है और 40 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। प्रसाद ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से एक सौ रूपए चलता है, तब 15 रूपए लोगों के पास पहुंच पाता है। लेकिन अब इस सरकार में एक सौ रूपए दिल्ली से चलता है और एक सौ रूपए ही लोगों के पास पहुंचता है। वहीं छत्तीसगढ़ में रायपुर से भी एक सौ रूपए चलकर सुदूर बलरामपुर जिले तक एक सौ रूपए पहुंचता है। यह देश में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का फायदा है। मंत्री ने कहा कि इस प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश ने 36500 करोड़ रूपए बचा लिया है।

केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय डाक सेवा के माध्यम से आने वाले चलित एटीएम शुरू किये जाएंगे। यह अंदरूनी क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा। इस योजना में लगभग 1.5 लाख डाकिया को शामिल किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Tower, Ravishankar Prasad, Chhattisgarh
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »