BSNL अगले वर्ष लॉन्च करेगी 5G सर्विस, इस वर्ष 20 प्रतिशत मार्केट शेयर का टारगेट

देश में लगभग डेढ़ वर्ष पहले 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 20:10 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष कंपनी का मार्केट शेयर 8 प्रतिशत से अधिक का था
  • इसकी तुलना में Reliance Jio का मार्केट शेयर लगभग 40 प्रतिशत का था
  • BSNL ने अगले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च करने की तैयारी की है
 सरकारी टेलीकॉम भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का इस वर्ष 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का टागरेट है। पिछले वर्ष कंपनी का मार्केट शेयर 8 प्रतिशत से अधिक का था। इसकी तुलना में Reliance Jio का मार्केट शेयर लगभग 40 प्रतिशत और भारती एयरटेल का 32 प्रतिशत से अधिक का था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में BSNL के CMD, P K Purwar के हवाले से बताया गया है, "20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया जा सकता है। यह हमारी सर्विसेज की क्वालिटी के साथ ही इस पर निर्भर करेगा कि हम कितनी तेजी से 4G और 5G सर्विसेज को लॉन्च करते हैं।" कंपनी अपनी 4G सर्विसेज को जल्द ही एक लाख बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशंस (BTS) तक बढ़ाएगी। इसने हरियाणा और पंजाब में लगभग 2,000 (BTS) लगाए हैं। BSNL ने अगले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च करने की तैयारी की है। 
Advertisement

देश में लगभग डेढ़ वर्ष पहले 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है। कुछ महीने पहले रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है। रिलायंस जियो के चेयरमैन, Akash Ambani ने बताया था, "हमने केंद्र सरकार, टेलीकॉम डिपार्टमेंट और 1.4 अरब भारतीयों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए हाई क्वालिटी 5G सर्विसेज को लॉन्च किया है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व है कि हमने देश को 5G सर्विसेज के लॉन्च की स्पीड के लिहाज से दुनिया में अग्रणी स्थिति में पहुंचाया है।" 

पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने BSNL को 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए कुछ महीने पहले 89,000 करोड़ रुपये का रिवाइवल पैकेज दिया था। इस बारे में मंत्रिमंडल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, "इस पैकेज के साथ BSNL एक मजबूत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर आगे बढ़ेगी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी।" कंपनी का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये का था। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये का था। कंपनी का लॉस बढ़ने का बड़ा कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए प्रोविजन करना था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.