Rs 500 से भी कम के रीचार्ज में 90 दिन तक रोज़ 2GB डाटा, कॉलिंग और भी है काफी कुछ....

Jio, Airtel और Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों के तीन महीने तक के प्लान 84 दिन तक की वैधता के साथ आते हैं, जिनकी कीमत 599 रुपये से लेकर 699 रुपये तक जाती है। वहीं BSNL उन्हीं बेनेफिट्स से लैस प्लान को सस्ती कीमत और ज्यादा दिन तक की वैलिडिटी के साथ लाती है।

Rs 500 से भी कम के रीचार्ज में 90 दिन तक रोज़ 2GB डाटा, कॉलिंग और भी है काफी कुछ....
ख़ास बातें
  • प्लान में लोकल-एसटीडी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग है लैस
  • BSNL के प्लान में मिलेगा कुल मिलाकर 180 जीबी डाटा
  • अन्य टेलीकॉम कंपनिया 84 दिन तक की वैधता प्रदान करती हैं
विज्ञापन
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) कंपनी प्रतिद्वंदी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi के मुकाबले अपने ज्यादातर प्लान कम से कम कीमत और ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर आती है। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के तीन महीने तक के प्लान 84 दिन तक की वैधता के साथ आते हैं, जिनकी कीमत 599 रुपये से लेकर 699 रुपये तक जाती है। वहीं इसके विपरित बीएसएनएल कंपनी न केवल उन्हीं सब बेनेफिट्स से लैस प्लान को सस्ती कीमत में लेकर आती है, बल्कि दूसरी कंपनियों की तुलना में ज्यादा दिन की भी वैलिडिटी प्रदान करती है। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे ही प्लान की जानकारी इस लेख के माध्यम से प्रदान करने जा रहे हैं।

BSNL के इस प्लान की कीमत 499 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 90 दिन तक की वैधता कंपनी द्वारा दी जाती है। प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में 90 दिन तक रोज़ाना 2 जीबी डाटा ग्राहक को मुहैया कराया जाता है, ऐसे में आपको कुल मिलाकर 180 जीबी डाटा प्राप्त होता है। डाटा के अलावा, यह प्लान बाकि कंपनियों के प्लान के समान लोकल-एसटीडी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग से लैस है। साथ ही इसमें डेली 100 एसएमएस फ्री प्राप्त होते हैं।

यह तो रही बीएसएनल के प्लान की बात। लेकिन यदि हम बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से करें, तो यकीनन आप बीएसएनएल के 499 रुपये वाले प्लान से प्रभावित होंगे। Airtel कंपनी के तीन महीने के 2 जीबी वाले प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 698 रुपये है जिसमें ग्राहकों को केवल 84 दिन तक की ही वैधता प्राप्त होती है। Jio के डेली 2 जीबी और 84 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 599 रुपये है। Vi का डेली 2 जीबी और 84 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 699 रुपये है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »