• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL लाया 499 रुपये में जबरदस्त प्लान, महीने भर मिलेगा 3300GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio और Airtel रेस में पीछे

BSNL लाया 499 रुपये में जबरदस्त प्लान, महीने भर मिलेगा 3300GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio और Airtel रेस में पीछे

BSNL के 449 रुपये वाले फाइबर बेसिक नियो ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 3.3TB तक मंथली FUP डाटा के साथ 30 Mbps इंटरनेट स्पीड दी जाती है।

BSNL लाया 499 रुपये में जबरदस्त प्लान, महीने भर मिलेगा 3300GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio और Airtel रेस में पीछे

Photo Credit: BSNL

ख़ास बातें
  • BSNL ने 499 रुपये में ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है।
  • BSNL के 499 रुपये वाले Fibre Basic ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे
  • BSNL के 449 रुपये वाले Fibre Basic NEO ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 499 रुपये में ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। हम आपको बता दें कि यह एक नया प्लान है, लेकिन नाम पुराना है। सुनने में यह थोड़ा कंफ्यूजन वाला हो सकता है। बीएसएनएल द्वारा पेश किया गया BSNL Fibre Basic का Rs 499 प्लान, जो कि पहले भी 449 रुपये में उपलब्ध था। आपको शायद लग रहा होगा कि यह टैरिफ में बढ़ोतरी न कि कोई नया प्लान। मगर यकीन मानिए यह नया ही प्लान है, क्योंकि 449 रुपये वाला प्लान अभी भी उन्हीं फायदों के साथ मौजूद है।

BSNL ने अपने नए 499 रुपये वाले प्लान के लिए पुराने 449 रुपये के प्लान का उपयोग किया, जबकि 449 रुपये के प्लान को दूसरा नाम दिया। अब कंपनी के 499 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान को फाइबर बेसिक और 449 रुपये के प्लान को फाइबर बेसिक NEO बोला जाता है। आइए सीधे तरीके से इन दोनों प्लान के बारे में जानते हैं।
 

BSNL के 499 रुपये वाले Fibre Basic ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे


BSNL का 499 रुपये का प्लान वर्तमान में 40 Mbps इंटरनेट स्पीड के साथ 3.3TB तक FUP डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। FUP डाटा की लिमिट पूरी होने पर स्पीड 4 Mbps तक कम हो सकती है। यूजर्स को पहले महीने के लिए 500 रुपये तक में 90% तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
 

BSNL के 449 रुपये वाले Fibre Basic NEO ब्रॉडबैंड प्लान के फायदे


BSNL के 449 रुपये वाले फाइबर बेसिक नियो ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 3.3TB तक मंथली FUP डाटा के साथ 30 Mbps इंटरनेट स्पीड दी जाती है। एफयूपी डाटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 4 Mbps तक कम होती है। ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और पहले महीने के बिल पर 90% (500 रुपये तक) डिस्काउंट भी मिलता है।

आपको बता दें कि BSNL जल्द ही 775 रुपये और 275 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान को बंद करने जा रही है। ये दोनों प्लान कंपनी द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान एक प्रमोशन ऑफर के तहत पेश किए गए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »