BSNL के इस प्लान में मिलेगी 60 दिन अतिरिक्त सेवा, वो भी बिल्कुल मुफ्त

BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल ने अपने एक प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। अब इस बीएसएनएल प्रीपेड प्लान में यूज़र को अधिक वैधता मिलेगी, जानें।

BSNL के इस प्लान में मिलेगी 60 दिन अतिरिक्त सेवा, वो भी बिल्कुल मुफ्त

BSNL 1,699 Prepaid Plan: बीएसएनएल के इस प्लान में मिलेगी 60 दिन अतिरिक्त सेवा, वो भी बिल्कुल मुफ्त

ख़ास बातें
  • हर रीचार्ज मोड पर लागू होगा यह BSNL Offer
  • 1,699 BSNL prepaid plan पिछले महीने आ रहा था 455 दिनों की वैधता के साथ
  • नए ऑफर के साथ BSNL देगा Airtel और Jio को टक्कर
विज्ञापन
BSNL 1,699 Prepaid Plan: बीएसएनएल ने अपने 1699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता को 425 दिनों तक बढ़ा दिया गया है, याद करा दें कि पहले 1699 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan 365 दिनों की वैधता के साथ आता था। इसका मतलब यह हुआ कि अब BSNL के इस प्रीपेड प्लान के साथ यूज़र को 60 दिनों की अधिक वैधता मिलेगी।

31 अक्टूबर तक 1,699 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan से रीचार्ज करने पर 455 दिनों की वैधता दी जा रही थी। लेकिन अब बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है जो 30 नवंबर तक वैध रहेगा। 1,699 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ अब यूज़र्स को नवंबर और दिसंबर में 3 जीबी डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल द्वारा पोस्ट किए गए सर्कुलर के अनुसार, 1699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान सभी टेलीकॉम सर्किल में वैध है और सभी रीचार्ज मोड के लिए लागू होगा। 1699 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan को 365 दिनों की वैधता के साथ उतारा गया था। हालांकि, पिछले महीने फेस्टिव ऑफर के तहत बीएसएनएल ने घोषणा की थी कि 31 अक्टूबर तक 1,699 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan से रीचार्ज करने पर ही एक्सटेंडेड 455 दिनों की वैधता मिलेगी।
 

1,699 BSNL Prepaid Plan

1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक के साथ यूज़र को अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा पर्सनलाइज़्ड कॉलर ट्यून (PRBT) भी सेट करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि PRBT की वैधता केवल पहले 365 दिनों के लिए ही है। पहले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाता था।

लेकिन अब इस प्लान के साथ यूज़र को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा दिया जाएगा। यदि BSNL यूज़र 30 नवंबर तक प्लान के लिए रीचार्ज कर लेते हैं तो नवंबर और दिसंबर में 3 जीबी डेटा मिलेगा।
 

1,699 Jio Prepaid Plan

दूसरी तरफ, रिलायंस जियो के 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक में हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉयस कॉल और एसएमएस मिलते हैं। तो वहीं 1,699 Airtel Prepaid Plan के साथ यूज़र को प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 365 दिनों की वैधता के साथ एसएमएस की सुविधा दी जाती हष

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »