BSNL दे रही है यूजर्स को अमेज़न प्राइम की फ्री मेंबरशिप: रिपोर्ट

Amazon Prime Membership: BSNL एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। जानें इसके बारे में।

BSNL दे रही है यूजर्स को अमेज़न प्राइम की फ्री मेंबरशिप: रिपोर्ट

BSNL दे रही है यूजर्स को अमेज़न प्राइम की फ्री मेंबरशिप: रिपोर्ट

ख़ास बातें
  • बीएसएनएल ने पिछले साल की थी अमेजन प्राइम ऑफर की घोषणा
  • पहले 745 रुपये और उससे अधिक के प्लान के साथ मिल रहा था यह ऑफर
  • वार्षिक लैंडलाइन प्लान पर भी मिल रहा है 15 प्रतिशत कैशबैक
विज्ञापन
BSNL एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि बीएसएनएल अपने 499 रुपये से कम के ब्रॉडबैंड प्लान के साथ Amazon Prime मेंबरशिप मुहैया करा रही है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की बीएसएनएल का यह नया ऑफर नए और मौजूदा दोनों ही उपभोक्ताओं के लिए है। याद करा दें कि बीएसएनएल पहले अमेज़न प्राइम का एक्सेस केवल उन यूज़र को देती थी जो 745 रुपये और उससे अधिक का ब्रॉडबैंड प्लान लेता था। इसके अलावा बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 12 महीने के ब्रॉडबैंड प्लान लेने पर 25 प्रतिशत तक कैशबैक भी दे रही है। इतना ही नहीं, वार्षिक लैंडलाइन प्लान पर भी कैशबैक दिया जा रहा है।

अमेजन प्राइम मेंबरशिप के साथ फास्ट डिलीवरी के अलावा प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक और प्राइम रीडिंग का एक्सेस मिलता है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी 499 रुपये से कम के ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अमेज़न प्राइम मेंबरशिप मुहैया करा रही है। मेंबरशिप का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को 12 महीने का ब्रॉडबैंड प्लान लेना होगा।

प्राइम मेंबरशिप के अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएसएनएल 499 रुपये से कम के ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 15 प्रतिशत कैशबैक, 499 रुपये से 900 रुपये के बीच वाले ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 20 प्रतिशत कैशबैक और 900 रुपये से अधिक के ब्रॉडबैंड प्लान लेने पर 25 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। बीएसएनएल ने पिछले साल 745 रुपये और उससे अधिक के ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की थी। इसके अलावा कंपनी ने 399 रुपये के शुरुआती पोस्टपेड प्लान के साथ भी अमेज़न प्राइम का एक्सेस दे रही थी।

गौर करने वाली बात यह है कि बीएसएनएल की वेबसाइट पर अलग से बने वेबपेज़ पर अब भी ऑरिजनल ऑफर ही दिखाई दे रहा है। अब ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी कैसे अपने ग्राहकों को अमेज़न प्राइम का एक्सेस मुहैया कराएगी। हमने इस लेटेस्ट ऑफर के बारे में सटीक जानकारी के लिए बीएसएनएल से संपर्क किया है। कंपनी की ओर से जवाब आते ही हम खबर को अपडेट करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Amazon Prime, Bharat Sanchar Nigam Limited
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »