• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • सरकारी कंपनी BSNL अगले साल शुरू करेगी सस्ता 5G नेटवर्क, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

सरकारी कंपनी BSNL अगले साल शुरू करेगी सस्ता 5G नेटवर्क, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अगले साल 5G सर्विस को लॉन्च करने वाली है।

सरकारी कंपनी BSNL अगले साल शुरू करेगी सस्ता 5G नेटवर्क, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

Photo Credit: BSNL

BSNL की 5G सर्विस की तैयारी पूरी हो गई है।

ख़ास बातें
  • BSNL की 5G सर्विस की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है।
  • BSNL जून 2025 तक 5G नेटवर्क लॉन्च करने का प्रयास कर रही है।
  • BSNL की 5G सर्विस की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
अगर आप लंबे समय से BSNL में 4G का इंतजार कर रहे हैं तो खुशखबरी की बात है, क्योंकि जल्द ही 5G सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड की 5G सर्विस की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। एक इवेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि BSNL की 5G सर्विस की तैयारी पूरी हो गई है। सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी देश भर में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के लिए हजारों मोबाइल टावर इंस्टॉल कर रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुसार, कंपनी जून 2025 तक 5G नेटवर्क लॉन्च करने का प्रयास कर रही है। यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ITUWTSA में बोलते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत 4G में दुनिया के नक्शेकदम पर चल रहा है, साथ ही 5G में ग्लोबल स्तर पर ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रहा है और 6G टेक्नोलॉजी में दुनिया की लीड करने का टारगेट रख रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा इस बात पर जोर दिया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ निर्देश दिया है कि सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी किसी अन्य सोर्स से इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि "अब हमारे पास एक प्राइमरी और एक रेडियो एक्सेस नेटवर्क है, जो पूरी तरह फंक्शनल है। हमारा अगले साल अप्रैल-मई तक एक लाख साइट बनाने का प्लान है। हमने कल तक 38,300 साइट्स शुरू कर दी हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि "हम अपना खुद का 4G नेटवर्क शुरू करने जा रहे हैं, जो जून 2025 तक 5G में बदल जाएगा। ऐसा करने वाले हम दुनिया का छठा देश होंगे।" सरकार के स्वामित्व वाली BSNL सी-डॉट और भारतीय आईटी कंपनी TCS द्वारा तैयार 4G टेक्नोलॉजी लागू कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने 22 माह में 4.5 लाख टावर्स की स्थापना के साथ 5G टेक्नोलॉजी को बहुत तेजी से लागू किया है, जिससे देश की 80 प्रतिशत आबादी तक सर्विस उपलब्ध हुई। BSNL ने 4G/5G सर्विस के लिए 1 लाख नए टावर लगाने का प्लान बनाया है, इस साल के आखिर तक 75 हजार टावर लगाने का टारगेट है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL को फिर से शुरू करने के लिए उचित बजट दिया है, जो देश में 5G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए महत्वपूर्ण है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »