• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 187 रुपये में BSNL महीने भर के लिए दे रहा डेली 2GB डाटा, 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग

मात्र 187 रुपये में BSNL महीने भर के लिए दे रहा डेली 2GB डाटा, 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL के 108 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है।

मात्र 187 रुपये में BSNL महीने भर के लिए दे रहा डेली 2GB डाटा, 100SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग

Photo Credit: Pixels/Andrea Piacquadio

BSNL के 187 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • BSNL के 108 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है।
  • BSNL के 139 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 149 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 28 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। अगर आप 28 दिनों की वैधता वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो इसमें 1GB से 2GB तक डेली डाटा मिलता है, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली SMS दिए जाते हैं। यहां हम आपको BSNL के महीने भर की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


BSNL के 28 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान:



BSNL का 108 रुपये वाला प्लान: BSNL के 108 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक गिर जाती है।

BSNL का 139 रुपये वाला प्लान: BSNL के 139 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक कम हो जाती है।

BSNL का 149 रुपये वाला प्लान: BSNL के 149 रुपये वाले प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100SMS दिए जाते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps तक कम हो जाती है।

BSNL का 187 रुपये वाला प्लान: BSNL के 187 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2GB डाटा आता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100SMS दिए जाते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 25 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »