Jyotiraditya Scindia

Jyotiraditya Scindia - ख़बरें

  • इस महीने तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4G! जानें सरकार का मास्टरप्लान
    भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर सरकार ने बड़ा दावा किया है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक, जून 2026 तक देश के सभी ग्रामीण इलाकों में 4G नेटवर्क की सुविधा पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती मिलेगी और करोड़ों यूजर्स को बेहतर डिजिटल सेवाएं मिलेंगी। हाल के महीनों में BSNL ने भी अपने 4G नेटवर्क को तेजी से विस्तार दिया है और देशभर में करीब एक लाख 4G साइट्स लाइव हो चुकी हैं। सरकार का फोकस स्वदेशी टेक्नोलॉजी और चीनी इक्विपमेंट से दूरी बनाने पर भी है।
  • स्मार्टफोन्स में प्री-इंस्टॉल्ड नहीं होगा Sanchar Saathi ऐप, सरकार ने वापस लिया ऑर्डर
    विपक्षी दलों ने सरकार के इस आदेश का कड़ा विरोध किया था। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने कहा था कि इससे नागरिकों के प्राइवेसी से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन होगा और इस ऐप का इस्तेमाल लोगों की जासूसी करने के लिए हो सकता है। हालांकि, इस विवाद के बाद टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि स्मार्टफोन्स में इस ऐप को डिलीट किया जा सकेगा।
  • IMC 2025: 6G में दुनिया को लीड करेगा भारत! 10 सेमीकंडक्टर यूनिट्स पर भी चल रहा है काम
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के दौरान आयोजित इंटरनेशनल 6G सिम्पोजियम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि इसका आर्किटेक्ट बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दशक में 6G तकनीक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगी और यह एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटीज और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे हर सेक्टर को बदलकर रख देगी।
  • BSNL ने जोड़े 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स, सरकार कर रही कंपनी को मुनाफे में लाने की कोशिश
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया संसद में बताया है कि पिछले छह से सात महीनों में BSNL ने 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। BSNL को प्रॉफिट में वापस लाने और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। पिछले वर्ष जून से लेकर इस वर्ष फरवरी तक पहली बार कंपनी के लगभग 8.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।
  • BSNL के 4G नेटवर्क का जून से 5G पर होगा अपग्रेड
    कंपनी की जून तक लगभग एक लाख 4G साइट्स लॉन्च करने की योजना है। इनमें से लगभग 89,000 4G साइट्स इंस्टॉल की जा चुकी हैं। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। दुनिया में भारत पांच ऐसे देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी 4G टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया है।
  • एलन मस्क की Starlink के लिए भारत में पॉजिटिव संकेत, सरकार ने कहा, सैटेलाइट इंटरनेट जरूरी
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा है कि दूरदराज के क्षेत्रों तक इंटरनेट को पहुंचाने के लिए इस सर्विस की जरूरत है। सिंधिया ने बताया कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनियां ही इसके लिए प्राइसिंग को तय करेंगीहाल ही में स्टारलिंक ने देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel के साथ टाई-अप किया था। दुनिया में इंटरनेट का भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है।
  • भारत में मोबाइल फोन का टैरिफ एक दशक में 90 प्रतिशत से ज्यादा घटा
    कम्युनिकेशन मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने संसद में बताया कि एक दशक पहले मोबाइल फोन पर एक मिनट की कॉल का खर्च लगभग 50 पैसे का था और यह घटकर तीन पैसे हो गया है। मोबाइल फोन के टैरिफ में यह लगभग 94 प्रतिशत की कमी है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले एक दशक पहले ब्रॉडबैंड इंटरनेट के एक GB की कॉस्ट लगभग 270 रुपये की थी। यह कॉस्ट घटकर लगभग 9.70 रुपये प्रति GB की हो गई है।
  • सैटेलाइट स्पेक्ट्रम पॉलिसी से कंज्यूमर्स को ब्रॉडबैंड इंटरनेट के लिए मिलेंगे ज्यादा ऑप्शन 
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia का कहना है कि इससे कंज्यूमर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने Reliance Jio की इस आशंका को गलत बताया है कि इससे Elon Musk की Starlink को फायदा होगा। पिछले कुछ महीनों से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम को दिए जाने के तरीके को लेकर स्टारलिंक का Mukesh Ambani की रिलायंस जियो के साथ विवाद चल रहा था।
  • BSNL की वित्तीय स्थिति हो रही मजबूत, अगले वर्ष लॉन्च होगी 5G सर्विस
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया है कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। सिंधिया ने कहा कि BSNL का कामकाज मजबूत हो रहा है। भारत जैसे देश के लिए तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां होना बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा के लिहाज से पॉजिटिव में है।
  • रिलायंस और Elon Musk की स्टारलिंक में टकराव, सैटेलाइट स्पेक्ट्रम ऑक्शन का है मुद्दा
    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का ऑक्शन नहीं, बल्कि इसे एलोकेट करने की योजना बनाई है। पिछले महीने टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि केंद्र सरकार वैश्विक चलनों के अनुसार, इस स्पेक्ट्रम को एलोकेट करेगी। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि इस बारे में अंतिम नोटिफिकेशन TRAI से फीडबैक मिलने के बाद जारी होगा।
  • BSNL को पिछले 3 महीनों में मिले लाखों नए सब्सक्राइबर्स, अगले वर्ष 5G नेटवर्क होगा लॉन्च
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया कि पिछले तिमाही में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या 60 लाख तक बढ़ी है। पिछले दो वर्षों से BSNL ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी हासिल कर रही है। सिंधिया ने कहा कि देश के दूरदराज के गांवों में भी BSNL की टेलीफोन सर्विस उपलब्ध है। यह नेटवर्क अपग्रेड के साथ अपनी सर्विसेज में सुधार कर रही है।
  • सरकारी कंपनी BSNL अगले साल शुरू करेगी सस्ता 5G नेटवर्क, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान
    अगर आप लंबे समय से BSNL में 4G का इंतजार कर रहे हैं तो खुशखबरी की बात है, क्योंकि जल्द ही 5G सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड की 5G सर्विस की लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। केंद्रीय मंत्री ने इसके अलावा इस बात पर जोर दिया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ निर्देश दिया है कि सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी किसी अन्य सोर्स से इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेगी।
  • BSNL ने बनाई 15,000 से ज्यादा 4G साइट्स, 5G नेटवर्क के लॉन्च की तैयारी
    टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने इसकी 5G एनेबल्ड फोन कॉल का ट्रायल भी किया है। हाल ही में सिंधिया ने बताया था कि BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ रही है
  • ‘1 लाख ड्रोन पायलटों की जरूरत होगी भारत में, 12वीं पास ले सकते हैं ट्रेनिंग’
    नीति आयोग के एक कार्यक्रम में बोले एविएशन मिनिस्‍टर ज्योतिरादित्य सिंधिया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »