• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलेगा 1 हजार TV चैनल्स का एक्सेस

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलेगा 1 हजार TV चैनल्स का एक्सेस

IPTV (​​​​इंटेनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) एक ऑनलाइन सर्विस है, जो यूजर्स को टीवी या स्मार्टफोन जैसे डिवाइस पर लाइव टीवी चैनलों सहित अन्य कंटेंट को स्ट्रीम करने की अनुमति देती है।

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिलेगा 1 हजार TV चैनल्स का एक्सेस

BSNL ने IPTV के लिए City Online Media Private Limited के साथ साझेदारी की है

ख़ास बातें
  • BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नई IPTV सर्विस शुरू की है
  • नई सर्विस के लिए सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से हुई है साझेदारी
  • 1 हजार से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कथित तौर पर अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस शुरू की हैं। राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी ने नई सर्विस के लिए सिटी ऑनलाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (City Online Media Private Limited) के साथ साझेदारी की है। BSNL अपनी नई IPTV सर्विस के तहत ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ 1,000 से अधिक टीवी चैनलों की पेशकश करेगी।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नई IPTV सर्विस शुरू की है, जिसके तहत ग्राहकों को ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ 1 हजार से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि BSNL पूरी IPTV सर्विस City Online Media Private Limited के Ulka टीवी ब्रांड के तहत दी जाएंगी।

नई आईपीटीवी सेवाओं के लिए BSNL ग्राहकों को कथित तौर पर TV और ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए दो अलग-अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। कंपनी द्वारा अभी तक चैनलों की सटीक सूची की पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वर्तमान में बीएसएनएल केवल आंध्र प्रदेश में सर्विस शुरू कर रही है। आने वाले महीनों में इसका बड़े पैमाने पर रोलआउट हो सकता है। इसके अलावा, नए और मौजूदा दोनों ग्राहक BSNL और सिटी ऑनलाइन मीडिया की इस सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

IPTV (​​​​इंटेनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) एक ऑनलाइन सर्विस है, जो यूजर्स को टीवी या स्मार्टफोन जैसे डिवाइस पर लाइव टीवी चैनलों सहित अन्य कंटेंट को स्ट्रीम करने की अनुमति देती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPTV, BSNL
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »