Airtel ने अपने Airtel Black प्लान में बदलाव करते हुए ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और DTH लाभ को नया किया है। Airtel साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 399 रुपये वाले Airtel Black प्लान में लैंडलाइन कनेक्शन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एयरटेल ब्रॉडबैंड के जरिए 10Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। ग्राहक दिए गए कोटा खत्म होने तक अनलिमिटेड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं, जिसके बाद स्पीड घटकर 1Mbps हो जाती है।
Airtel ने भारत के 2 हजार शहरों में अपनी IPTV सर्विस लॉन्च कर दी है। यूजर्स घर बैठे अपने टीवी पर हर तरह के कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। खासतौर पर बड़े स्क्रीन पर भी हर तरह के कंटेंट का अनुभव इस सर्विस के माध्यम से लिया जा सकेगा। इसमें ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग का भी विकल्प यूजर के पास होगा। इसके लिए लोकल केबल कनेक्शन या सैटेलाइट सर्विस की जरूरत नहीं होगी।
यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स का पता नहीं चला है। इस वर्ष फरवरी में BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को फाइबर के जरिए पेश किया था।
नई आईपीटीवी सेवाओं के लिए BSNL ग्राहकों को कथित तौर पर TV और ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए दो अलग-अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। कंपनी द्वारा अभी तक चैनलों की सटीक सूची की पुष्टि नहीं की गई है।