• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के सस्ते प्लान ने बढ़ाई Jio Airtel यूजर्स की धड़कने! मात्र 149 रुपये में डेली 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ऐसे फायदे

BSNL के सस्ते प्लान ने बढ़ाई Jio Airtel यूजर्स की धड़कने! मात्र 149 रुपये में डेली 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ऐसे फायदे

अगर आप भी महंगे होते प्रीपेड प्लान से परेशान हो गए हैं और कोई किफायती प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट प्लान लेकर आए हैं।

BSNL के सस्ते प्लान ने बढ़ाई Jio Airtel यूजर्स की धड़कने! मात्र 149 रुपये में डेली 1GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत ऐसे फायदे

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • BSNL के 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 265 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डाटा आता है।
  • Jio के 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप भी महंगे होते प्रीपेड प्लान से परेशान हो गए हैं और कोई किफायती प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट प्लान लेकर आए हैं। जी हां सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) मात्र 149 रुपये में 28 दिनों की वैधता वाला प्लान प्रदान करती है। यहां हम बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के 1जीबी डेली डाटा वाले प्लान से करके बता रहे हैं।

BSNL का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में 100SMS मिलते हैं। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है।

Airtel का 265 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 265 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डाटा आता है। वैधता के लिए इस प्लान में 28 दिनों की वैधता आती है। एसएमएस के लिए इस एयरटेल प्लान में 100SMS मिलते हैं। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग आती है। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री मिलता है।

Jio का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1GB डाटा मिलता है। वैधता के मामले में यह प्लान 28 दिनों की तक चलता है। SMS के मामले में इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस आते हैं। वॉयस कॉलिंग को देखते हुए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग आती है। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो सकती है।

Vodafone Idea का 269 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 269 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 1GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS दिए जाते हैं। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा आती है। अन्य फायदों में इस प्लान में Vi Movies & TV Basic एक्सेस दिया जाता है। वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »