BSNL ने लॉन्च की सीधे डिवाइस तक सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस

Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी से जुड़ी सर्विस डिवेलप कर रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 16:51 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने Viasat के साथ पार्टनरशिप में D2D सर्विस का ट्रायल किया था
  • इससे यूजर्स SIM कार्ड के बिना डिवाइसेज के बीच कॉल्स कर सकेंगे
  • BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर की है

इससे यूजर्स SIM कार्ड के बिना डिवाइसेज के बीच ऑडियो और वीडियो कॉल्स कर सकेंगे

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बुधवार को डायरेक्ट-टु-डिवाइस सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस की शुरुआत की है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या को दूर किया जा सकेगा। पिछले महीने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) ने इस सर्विस को पेश किया गया था। 

हाल ही में कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने भी अपने डिवाइसेज में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर उपलब्ध कराया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में BSNL की डायरेक्ट-टु-डिवाइस सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस की शुरुआत की घोषणा की है। इस सर्विस से स्मार्टफोन जैसे मोबाइल डिवाइसेज को सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होती। BSNL ने Viasat के साथ पार्टनरशिप में D2D सर्विस का सफलतापूर्वक ट्रायल किया था। 
Advertisement

इससे यूजर्स SIM कार्ड के बिना डिवाइसेज के बीच ऑडियो और वीडियो कॉल्स कर सकेंगे। Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी से जुड़ी सर्विस डिवेलप कर रही हैं। IMC के दौरान Viasat ने  36,000 किलोमीटर दूर अपने L-बैंड जियोस्टेशनरी सैटेलाइ तक मैसेज को भेजने और प्राप्त करने की क्षमता को प्रदर्शित किया था। हालांकि, इस सर्विस के बारे में BSNL की ओर से अधिक जानकारी नहीं दी गई है। 

कंपनी ने कम प्राइस वाले मोबाइल के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है।  ने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है। ये हैंडसेट Jio Bharat 4G फीचर फोन को टक्कर देंगे। इससे यूजर्स को कंपनी की 4G सर्विसेज के इस्तेमाल के लिए महंगे स्मार्टफोन्स खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके साथ ही BSNL ने 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर की है। कंपनी का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। केंद्र सरकार की योजना BSNL को जल्द प्रॉफिट में लाने की है। BSNL के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (C-DoT) के साथ मिलकर की जा रही है। C-DoT ने ही 4G के लिए नेटवर्क कोर उपलब्ध कराया है। इस कोर का इस्तेमाल 5G के लिए भी हो सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ अपग्रेड करने की जरूरत होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.