• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 15 Pro+ बना पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन, जानें क्या हैं इसके मायने

Redmi Note 15 Pro+ बना पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन, जानें क्या हैं इसके मायने

Redmi अपने स्मार्टफोन में वो फीचर्स प्रदान कर रहा है जो कि उस प्राइस रेंज में कहीं नहीं मिलते हैं।

Redmi Note 15 Pro+ बना पहला सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला Redmi फोन, जानें क्या हैं इसके मायने

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 14 Pro+ में 20MP फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro+ को चीन के MIIT से ऑफिशियल सर्टिफिकेशन मिला है।
  • Redmi Note 15 Pro+ में Snapdragon 7s सीरीज प्रोसेसर मिलेगा।
  • Redmi Note 15 Pro+ में 7000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Redmi अपने स्मार्टफोन में वो फीचर्स प्रदान कर रहा है जो कि उस प्राइस रेंज में कहीं नहीं मिलते हैं। हाल ही में आगामी Redmi Note 15 Pro+ को चीन के MIIT से ऑफिशियल सर्टिफिकेशन मिला है। इससे BeiDou सिस्टम के जरिए सैटेलाइट मैसेजिंग सपोर्ट का पता चला है। आपको बता दें कि सिर्फ Note सीरीज ही नहीं, बल्कि पूरे Redmi स्मार्टफोन लाइनअप में यह पहली बार है। प्रीमियम K और K Ultra सीरीज को भी अभी तक सैटेलाइट सपोर्ट नहीं मिला है।

Latest and Breaking News on NDTV

टिपस्टर के अनुसार, फिलहाल सिर्फ Note 15 Pro+ में ही यह फीचर मिलेगा। यह हर वेरिएंट में भी उपलब्ध नहीं होगा। Xiaomi कथित तौर पर फोन के एक स्पेशल वर्जन में ही सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर देने का प्लान बना रहा है। इससे लागत कम रहेगी और जिन लोगों को इसकी जरूरत है उन्हें ही यह मिलेगा। फिर भी यह एक बहुत बड़ी बात है। सैटेलाइट मैसेजिंग यूजर्स को किसी भी सेल टावर से दूर होने पर भी मैसेज भेजने और रिसिव होने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर अब तक सिर्फ फ्लैगशिप फोन के लिए ही उपलब्ध था। हालांकि, ऐसा लगता है कि Redmi अपनी आगामी नोट सीरीज के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहा है।

Redmi Note 15 Pro+ अपने आप में हर लिहाज से दमदार लगता है। एक पिछली रिपोर्ट के अनुसार, इसमें Snapdragon 7s सीरीज प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। Note 15 Pro+ में स्लिम और यूनिफॉर्म बेजल के साथ क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके अलावा इसमें बेहतर ऑडियो के लिए सिममैट्रिकल ड्यूल स्पीकर होंगे। यह फोन Xiaomi के सामान्य समर रोलआउट के तौर पर इस अगस्त में लॉन्च होने वाला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »