• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने अपना सबसे सस्ता भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 1,000GB डेटा

BSNL ने अपना सबसे सस्ता भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 1,000GB डेटा

नया फाइबर एंट्री ब्रॉडबैंड प्लान BSNL की वेबसाइट पर उन चुनिंदा राज्यों में लिस्ट किया गया है, जहां यह प्लान वर्तमान में उपलब्ध है

BSNL ने अपना सबसे सस्ता भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान किया लॉन्च, मिलेगा 1,000GB डेटा

BSNL Bharat Fiber का यह अभी तक का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान बन गया है

ख़ास बातें
  • 329 रुपये (18% GST हटा कर) में लिस्ट किया गया है प्लान
  • 1,000GB (1TB) डेटा के साथ मिलेगी 20Mbps स्पीड
  • पहले महीने मिलेगा 90% डिस्काउंट
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 329 रुपये में एक नया फाइबर एंट्री मंथली ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल भारत फाइबर का अब तक का सबसे सस्ता प्लान (BSNL Bharat Fiber cheapest broadband plan) 20Mbps तक की स्पीड देगा। फिलहाल यह चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध है। सर्विस प्रोवाइडर के मुताबिक, प्लान की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट 1,000GB (1TB) है, जिसके बाद सब्सक्राइबर्स स्लो स्पीड पर ब्राउज कर पाएंगे। यूजर्स के पास भारत में किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी होगी।

नया फाइबर एंट्री ब्रॉडबैंड प्लान BSNL की वेबसाइट पर उन चुनिंदा राज्यों में लिस्ट किया गया है, जहां यह प्लान वर्तमान में उपलब्ध है। प्लान के लॉन्च की जानकारी सबसे पहले TelecomTalk द्वारा दी गई थी। बीएसएनएल ने वेबसाइट पर बताया है कि भारत फाइबर एंट्री प्लान में 20Mbps स्पीड के साथ 1TB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। ये 1 टीबी डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी।
 
bsnl
BSNL का नया फाइबर एंट्री मंथली प्लान 329 रुपये का है, इसके लॉन्च से पहले सबसे सस्ते 449 रुपये के प्लान से 120 रुपये सस्ता है। इसके साथ नया प्लान बीएसएनएल भारत फाइबर का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान बन गया है। 449 रुपये के प्लान में कंपनी 3,300GB (3.3TB) की FUP लिमिट के साथ 30Mbps स्पीड मिलती है। कुल डेटा कोटा के खत्म होने के बाद ब्राउज़िंग स्पीड 2Mbps हो जाती है। बीएसएनएल इस प्लान के पहले महीने के रेंट पर 90% का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल और एसटीडी कॉल का फायदा भी दिया जा रहा है। पेशकश कर रहा है।

प्लान 329 रुपये में लिस्ट किया गया है, और इसमें टैक्स शामिल नहीं, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को 18 प्रतिशत जीएसटी या 59 रुपये एक्स्ट्रा देना होगा, जिसके बाद इसका कुल मंथली रेंट 388 रुपये हो जाएगा। यह उन ग्राहकों के लिए एक सस्ता विकल्प है, जिन्हें हर महीने बहुत अधिक डेटा की आवश्यकता नहीं होती है। यह प्लान चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है और बीएसएनएल ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि इसे सभी राज्यों में जारी किया जाएगा या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »