BSNL ने बढ़ाई 4G नेटवर्क की रफ्तार, 65,000 टावर हुए इंस्टॉल

कंपनी की योजना जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की है। इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है। BSNL की एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद 5G सर्विस को लॉन्च करने की योजना है।

BSNL ने बढ़ाई 4G नेटवर्क की रफ्तार, 65,000 टावर हुए इंस्टॉल

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है

ख़ास बातें
  • इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है
  • BSNL का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है
  • कंपनी की योजना जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। BSNL की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। BSNL का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है। 

कंपनी के चेयरमैन, Robert J Ravi ने बताया 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद न्यूनतम क्वालिटी ऑफ सर्विसेज (QoS) मापदंडों के पूरा होने को सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए कंपनी ने प्रत्येक सर्कल में एक टीम को तैनात किया है। BSNL ने 4G नेटवर्क के लिए 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। इससे कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकेगा। कंपनी की योजना जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की है। इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है। BSNL की एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद 5G सर्विस को लॉन्च करने की योजना है। 

हालांकि, Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इस लिहाज से BSNL इन कंपनियों से काफी पीछे है। कंपनी ने बताया है कि वह इस वर्ष मार्च तक eSIM सर्विस शुरू करेगी। इसके बाद जून तक 4G नेटवर्क को देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है। पिछले वर्ष कंपनी ने देश के चुनिंदा क्षेत्रों में पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस शुरू की थी।इस सर्विस के लिए कंपनी के फाइबर-टु-द-होम (FTTH) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। सिंधिया ने कहा था कि BSNL का कामकाज मजबूत हो रहा है। भारत जैसे देश के लिए तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया था, "पिछले तीन-चार वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपेंडिचर दो प्रतिशत कम हुआ है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा के लिहाज से पॉजिटिव में है। BSNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर लगभग 2,300 करोड़ रुपये हो गया है।" पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुछ नई सर्विसेज शुरू की हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  2. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  3. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  4. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  5. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  6. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  7. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  8. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  9. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »