BSNL के मोबाइल कस्टमर्स को पूरा करना होगा डिजिटल KYC, कंपनी जल्द लॉन्च करेगी 4G सर्विस

इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटर्स, एजेंट्स और रिटेलर्स के पास मोबाइल कस्टमर्स को आधार कार्ड जमा करना होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2023 20:17 IST
ख़ास बातें
  • BSNL जल्द ही देश भर में 4G नेटवर्क शुरू करने जा रही है
  • डिजिटल KYC के लिए मोबाइल कस्टमर्स को आधार कार्ड जमा करना होगा
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी

टेलीकॉम कंपनियों के लिए डिजिटाइजेशन का प्रोसेस जरूरी हो गया है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के उन मोबाइल कस्टमर्स को 30 सितंबर तक डिजिटल KYC प्रोसेस पूरा करना होगा जिन्होंने पेपर एप्लिकेशंस के जरिए अपने SIM कार्ड एक्टिवेट कराए हैं। इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटर्स, एजेंट्स और रिटेलर्स के पास मोबाइल कस्टमर्स को आधार कार्ड जमा करना होगा। 

केंद्र सरकार ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के लिए नए नॉर्म्स पेश किए हैं। इस वजह से टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी डिजिटाइजेशन का प्रोसेस जरूरी हो गया है। BSNL जल्द ही देश भर में 4G नेटवर्क शुरू करने जा रही है। इसके बाद 3G SIM का इस्तेमाल करने वाले इसके कस्टमर्स को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। BSNL ने 3G SIM का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 4G SIM पर मुफ्त अपग्रेड करने की पेशकश की है। कंपनी के 3G SIM का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस महीने के अंत तक कंपनी के कस्टमर सर्विस सेंटर्स, एजेंट्स, रिटेलर्स और फ्रेंचाइजी से मुफ्त 4G SIM कार्ड ले सकते हैं। 

हाल ही में केंद्र सरकार ने BSNL को 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए 89,000 करोड़ रुपये का रिवाइवल पैकेज दिया था। इस बारे में मंत्रिमंडल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, "इस पैकेज के साथ BSNL एक मजबूत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर आगे बढ़ेगी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी।" BSNL का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये का था। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये था। कंपनी का लॉस बढ़ने का बड़ा कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए प्रोविजन करना था। 

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.