180 दिनों की वैधता के साथ BSNL का धांसू प्लान Rs 500 से भी कम में!

इस प्लान में कंपनी ने कॉलिंग के लिए बीएसएनएल के बाहर टैरिफ 30 पैसे प्रतिमिनट की दर वाला रखा है।

180 दिनों की वैधता के साथ BSNL का धांसू प्लान Rs 500 से भी कम में!

BSNL अपने ग्राहकों के लिए किफायती दाम में बेहतरीन बेनिफिट्स वाले प्लान उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है।

ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में प्रीपेड दाम बढ़ा दिए हैं।
  • प्लान लम्बी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद।
  • यह प्लान किसी भी सिम को लम्बे समय तक एक्टिव रख सकता है।
विज्ञापन
BSNL अपने ग्राहकों के लिए किफायती दाम में बेहतरीन बेनिफिट्स वाले प्लान उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है। इसके प्लान्स की खास बात होती है कि इनमें लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा और दूसरे लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज करवाने के बाद आपको 6 महीने तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में सबसे ज्यादा वैलिडिटी और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं और कीमत भी औरों से बहुत कम है। 

यह बीएसएनएल प्लान आप 500 रुपये से भी कम में एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसकी कीमत केवल 498 रुपये है। बीएसएनएल प्लान की एक और खास बात इसकी 180 दिनों की वैधता है। यानि कि 6 महीने तक आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। बीएसएनल का यह प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले में बेहद कम कीमत में ऐसे बेनिफिट्स देता है जिसका कोई मुकाबला नहीं है। इस प्लान के साथ बीएसएनएल नेटवर्क पर 10 पैसे पति मिनट की दर से कॉलिंग सुविधा मिलती है। 

इस प्लान में कंपनी ने कॉलिंग के लिए बीएसएनएल के बाहर टैरिफ 30 पैसे प्रतिमिनट की दर वाला रखा है। प्लान के साथ यूजर को 100 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान चाहते हैं। साथ ही यह प्लान किसी भी सिम को लम्बे समय तक एक्टिव रखने के लिए काम में लिया जा सकता है। 

टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के दाम कई प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। Jio, Airtel भले ही देश की टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर हैं लेकिन इनके मोबाइल रीचार्ज अब काफी महंगे हो चुके हैं। अगर आप भी ऐसे ही महंगे मोबाइल रीचार्ज से परेशान हैं तो BSNL के इस बेहद किफायती प्लान के साथ जा सकते हैं। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL Rs 498 recharge plan
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »