• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का यह प्लान चलेगा पूरे 365 दिन, डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मिलेगा फायदा

BSNL का यह प्लान चलेगा पूरे 365 दिन, डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मिलेगा फायदा

BSNL के 2,998 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है।

BSNL का यह प्लान चलेगा पूरे 365 दिन, डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मिलेगा फायदा

Photo Credit: Pexols/Andrea Piacquadio

BSNL के 2,998 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • BSNL के 2,998 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है।
  • BSNL के 1,999 रुपये वाले प्लान में कुल 600GB डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में कुल 120GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल साल भर की वैधता वाले कई प्लान की पेशकश करती है। अगर आप साल भर की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की शुरुआत 1,198 रुपये से होती है और 2,999 रुपये तक जाती है। यहां हम आपको BSNLके 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान


BSNL का 2,998 रुपये वाला प्लान: BSNL के 2,998 रुपये वाले प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 40 kbps तक गिर जाती है।

BSNL का 1,999 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,999 रुपये वाले प्लान में कुल 600GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 40 kbps तक गिर जाती है। अन्य फायदों में Hardy Games+Challenger Arena Games+Gameon Astrotell+Gameium+Lystn Podocast+Zing Music +BSNL Tunes और WOW Entertainment का एक्सेस शामिल है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। 

BSNL का 1,198 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,198 रुपये वाले प्लान में हर महीने 3GB डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में कुल 300 मिनट एनी-नेट वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में हर महीने 30SMS दिए जाते हैं। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 25 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है।

BSNL का 1,498 रुपये वाला प्लान: BSNL के 1,498 रुपये वाले प्लान में कुल 120GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। 

BSNL का 2,999 रुपये वाला प्लान: BSNL के 2,999 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3GB डाटा आता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में डेली 100SMS प्रदान किए जाते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 kbps तक कम हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »