• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Bharti Airtel के तमिलनाडु में 5G कस्टमर्स हुए 20 लाख से ज्यादा, अनलिमिटेड डेटा का ऑफर

Bharti Airtel के तमिलनाडु में 5G कस्टमर्स हुए 20 लाख से ज्यादा, अनलिमिटेड डेटा का ऑफर

एयरटेल की 5G सर्विस राज्य के 500 से अधिक शहरों और कस्बों में उपलब्ध है। इन शहरों में कोयंबटूर, तिरुपुर, वेल्लोर और होसुर शामिल हैं

Bharti Airtel के तमिलनाडु में 5G कस्टमर्स हुए 20 लाख से ज्यादा, अनलिमिटेड डेटा का ऑफर

कंपनी की 5G सर्विस राज्य के 500 से अधिक शहरों और कस्बों में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • एयरटेल ने राज्य में सभी टैरिफ प्लान पर डेटा यूसेज की लिमिट हो दी है
  • देश के 600 जिलों तक 5G सर्विसेज 200 से कम दिनों में पहुंच गई हैं
  • पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने गुरुवार को बताया कि तमिलनाडु में उसके 5G नेटवर्क पर कस्टमर्स की संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है। कंपनी का दावा है कि वह देश में इस हाई-स्पीड नेटवर्क को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई अल्ट्राफास्ट 5G Plus सर्विस प्राप्त करने वाले शुरुआत आठ शहरों में है। 

एयरटेल की 5G सर्विस राज्य के 500 से अधिक शहरों और कस्बों में उपलब्ध है। इन शहरों में कोयंबटूर, मदुरई, त्रिची, तिरुपुर, वेल्लोर, होसुर और सलेम शामिल हैं। कंपनी के तमिलनाडु के लिए चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tarun Virmani ने बताया, "तमिलनाडु में हमारे 5G नेटवर्क पर कस्टमर्स की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गई है।" कंपनी ने कहा कि उसने कस्टमर्स को इस सर्विस की पावर का एक्सपीरिएंस करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अनलिमिटेड 5G डेटा की पेशकश की है। एयरटेल ने राज्य में सभी मौजूदा टैरिफ प्लान पर डेटा के इस्तेमाल की लिमिट हटा दी है।  

इस महीने की शुरुआत में कंपनी के मुंबई में 5G नेटवर्क पर कस्टमर्स की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई थी। देश में मुंबई ऐसा पहला शहर है जिसके सभी क्षेत्रों में 5G की कवरेज है। इन क्षेत्रों में मुंबई के अलावा नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबीवली और मीरा भायंदर शामिल हैं। कंपनी ने बताया था, "भारती एयरटेल ने मुंबई में अपने 5G नेटवर्क पर 20 लाख कस्टमर्स का स्वागत किया है। इस सर्विस के लॉन्च के केवल सात महीनों में यह ग्रोथ हासिल की गई है।" हाल ही में एयरटेल ने देश भर में अपने इस नेटवर्क पर एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स का आंकड़ा पार किया था। 

टेलीकॉम कंपनियों ने 50-100 mbps तक की रेंज में हाई-स्पीड डेटा सर्विसेज देने के लिए केंद्र सरकार से 6 GHz बैंड की मीडियम फ्रीक्वेंसी रेंज में उपलब्ध स्पेक्ट्रम को मोबाइल टेलीकॉम सेगमेंट के लिए रखने की मांग की है। देश के 600 जिलों तक 5G सर्विसेज 200 से कम दिनों में पहुंच गई हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले नेटवर्क्स में शामिल है। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी। Reliance Jio और एयरटेल तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  2. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  7. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  8. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  9. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  10. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »