Airtel की जियो को चुनौती, 799 रुपये वाले पैक में अब 3.5 जीबी डेटा हर रोज

रिलायंस जियो की टक्कर में अपने प्रतिद्वंदी पैक की लड़ाई को बरक़रार रखते हुए, भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 799 रुपये के पैक अपडेट किया है। अब 799 रुपये के पैक में ग्राहकों को 3.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा।

Airtel की जियो को चुनौती, 799 रुपये वाले पैक में अब 3.5 जीबी डेटा हर रोज
ख़ास बातें
  • एयरटेल 28 दिन के लिए 3.5 जीबी 3जी/4जी डेटा ऑफर कर रही है
  • 799 रुपये वाले पैक में अनलिमिटेड कॉल व 100 एसएमएस हर रोज मिलते हैं
  • जियो के 799 रुपये वाले पैक में 3 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो की टक्कर में अपने प्रतिद्वंदी पैक की लड़ाई को बरक़रार रखते हुए, भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 799 रुपये के पैक अपडेट किया है। अब 799 रुपये के पैक में ग्राहकों को 3.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल व 100 लोकल और एसटीडी एसएमएस भी प्रतिदिन मिलेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन है। इससे पहले एयरटेल 799 रुपये वाले पैक में जियो के 799 रुपये वाले पैक के जवाब में 3 जीबी डेटा हर रोज़ दे रही थी। जियो का यह पैक एक्सक्लूसिव तौर पर शुरुआत में आईफोन यूज़र के लिए लॉन्च किया गया था। लेटेस्ट अपडेट के साथ, एयरटेल अब अपने प्रीपेड ग्राहकों को 28 दिन के लिए कुल 98 जीबी 3जी/4जी डेटा ऑफर कर रही है। यह डेटा रिलायंस जियो द्वारा 799 रुपये वाले पैक में दिए जाने वाले कुल डेटा से 14 जीबी ज़्यादा है। जियो के 799 रुपये पैक में 28 दिन के लिए हर रोज 3 जीबी डेटा मिलता है।

गौर करने वाली बात है कि दूसरे पैक की तरह ही, एयरटेल के 799 रपये वाले पैक में भी अनलिमिटेड कॉल हर दिन 250 मिनट और हर हफ्ते 1,000 मिनट तक सीमित हैं। यह सीमा लोकल और एसटीडी दोनों के लिए है। इसके अलावा, सब्सक्राइबर एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए रीचार्ज कर इस नए पैक पर 75 रुपये तक का कैशबैक भी पा सकते हैं।
 
airtel

इससे पहले, पिछले हफ्ते एयरटेल ने 93 रुपये में 1 जीबी प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ 100 लोकल व एसटीडी एसएमएस हर रोज वाला पैक लॉन्च किया था। इस पैक की वैधता 10 दिन है। इस प्रीपेड पैक को रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले पैक को चुनौती देने के लिए पेश किया गया है।

ढेर सारे डेटा के अलावा, एयरटेल ने हाल ही में अपने एयरटेल प्रीपेड और पोस्टपेड सब्सक्राइबर के लिए जून तक एयरटेल टीवी ऐप को रीडिज़ाइन कर मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया था। इस ऐप में 300 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल जैसे जीईसी, मूवी और न्यूज़ के अलावा 6,000 से ज़्यादा बॉलीवुड और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मिलते हैं। एयरटेल द्वारा उठाया गया यह कदम जियोटीवी, जियोसिनेमा और जियोम्यूज़िक के जवाब में उठाया गया एक रणनीतिक कदम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, India, Jio, Reliance Jio, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen HiTune Max5s बजट हेडफोन्स लॉन्च, 112 घंटे की बैटरी, AI ANC सपोर्ट से लैस
  2. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  3. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
  5. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  6. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  7. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
  8. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »