• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मिल रहा है अतिरिक्त डेटा व एयरटेल मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मिल रहा है अतिरिक्त डेटा व एयरटेल मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मिल रहा है अतिरिक्त डेटा व एयरटेल मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • पनी ने हाल ही में 20 लाख ब्रॉडबैंड ग्राहकों का आंकड़ा छुआ है
  • एयरटेल ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मुफ्त में अतिरिक्त मासिक डेटा टॉप अप मिलेगा
  • कंपनी ने इसे एयरटेल सरप्राइज़ेज ऑफर का नाम दिया है
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने 'एयरटेल सरप्राइजेज़ ऑफर' के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा और अन्य कंटेंट की सुविधा दे रही है। ग्राहकों को ये फायदे मौज़ूदा प्लान में ही मिलेंगे। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में 20 लाख ब्रॉडबैंड ग्राहकों का आंकड़ा छुआ है। गौर करने वाली बात है कि एयरटेल होम ब्रॉडबैंड के ग्राहकों को मुफ्त में अतिरिक्त मासिक डेटा टॉप अप मिलेगा और उन्हें इसके लिए कोई कीमत भी नहीं देनी पड़ेगी।

एयरटेल सरप्राइजेज़ ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को www.airtel.in/broadbandsurprises पर लॉग इन करना होगा और उन्हें 'सरप्राइज़' को अनलॉक करना होगा। यह जानकारी कंपनी ने दी। कंपनी ने बताया है कि अतिरिक्त मासिक इंटरनेट डेटा के अलावा ग्राहक एयरटेल मूवीज़ को भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। जानकारी दी गई है कि एयरटेल मूवीज़ में 10,000 लोकप्रिय हॉलीवुड और बॉलीवुड सिनेमा उपलब्ध हैं वग्राहक कई प्रीमियम टीवी शो का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कंपनी ने बयान दिया, "20 लाख ग्राहकों का आंकड़ा छूने पर हम बेहद ही उत्साहित हैं। इसके साथ ब्रॉडबैंड सेक्टर में हम दूसरे स्थान पर और मजबूती के साथ काबिज़ हो गए हैं। हमारे लिए ग्राहक सबकुछ हैं और इसलिए हमने लेटेस्ट एयरटेल सरप्राइज़ेज ऑफर पेश किए हैं। इस ऑफर के बूते ग्राहक अपने मौज़ूदा प्लान में ही कई और फायदा उठा सकेंगे।"

याद दिला दें कि एयरटेल ने पिछले साल ही अपनी वी-फाइबर इंटरनेट सेवा की शुरुआत की थी। इस सेवा का आगाज़ सबसे पहले चेन्नई से हुआ। इसके बाद सेवा दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरु में उपलब्ध कराई गई। वी-फाइबर सेवा में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। मौज़दा ब्रॉडबैंड ग्राहकों को लिए इस सेवा के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। हालांकि,ज्यादा तेज वी-फाइबर ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को एक नए मॉडम की ज़रूरत पड़ेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »