एयरटेल का नया धमाका, लॉन्च की 100 एमबीपीएस तक की स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सेवा

एयरटेल का नया धमाका, लॉन्च की 100 एमबीपीएस तक की स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सेवा
विज्ञापन
एयरटेल ने गुरुवार को भारत में अपने वी-फाइबर ‘सुपरफास्ट ब्रॉडबैंडट’ सेवा की शुरुआत कर दी है। इस सर्विस की शुरुआत चेन्नई से की गई है। वी-फाइबर सेवा में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इन्हें देशभर के 87 अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा, जहां पर एयरटेल की ब्रॉडबैंड सुविधा पहले से उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इस सेवा की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में होगी, इसके बाद बैंगलुरू में। इसके साथ एयरटेल ने फ्री वॉयस कॉलिंग का भी ऐलान किया है। पहले यह ऑफर चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ही उपलब्ध था, अब इसे हर ग्राहक के लिए मुहैया करा दिया गया है।

कंपनी ने बताया कि वी-फाइबर नेटवर्क में अपग्रेड करने के लिए उसे रोड में खुदाई करके फिर से तार बिछाने का काम नहीं करना पड़ेगा। बल्कि, कंपनी नॉय्ज़ एलिमिनेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके स्पीड को बढ़ा देगी। इसे कंपनी ने वेक्टराइज़ेशन का नाम दिया है। ज्यादा तेज वी-फाइबर ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को एक नए मॉडम की ज़रूरत पड़ेगी।

ग्राहकों को नए मॉडम की कीमत चुकानी पड़ेगी जिसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। हालांकि, स्पीड बढ़ जाने के बाद भी मासिक रेंटल प्लान में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि अगर एक महीने की सेवा के बाद ग्राहक उससे संतुष्ट नहीं होते हैं तो वे कनेक्शन वापस कर सकते हैं। ऐसे ग्राहकों को मॉडम की कीमत वापस लौटा दी जाएगी। नए ग्राहक तीन महीने के लिए अनलिमिटेड ट्रायल ऑफर ले सकते हैं। मौजूदा और नए यूज़र वी-फाइबर सेवा के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। यहीं से बुकिंग भी संभव है।

अब बात अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग ऑफर की। एयरटेल ने बताया कि यह ऑफर हर ब्रॉडबैंड प्लान के लिए है। इसके बाद यूज़र को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल करने की सुविधा मिल जाएगी।

लॉन्च के मौके पर भारती एयरटेल के डायरेक्टर ऑपरेशन्स अजय पुरी ने कहा, "भारत में डेटा खपत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, घरों में बहुत ज्यादा डेटा की खपत अब फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर हो रही है। हमारी कोशिश हमेशा कुछ नया करने की रही है और इसके दम पर ही है ग्राहकों को बेहतरीन ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी और शानदार अनुभव देने में कामयाब रहे हैं। ‘वी-फाइबर’ के जरिए हम भविष्य के नेटवर्क से आपके घरों को डिजिटल कनेक्शन से जोड़ने का काम करेंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Broadband, V Fiber, India, Telecom, Airtel V Fiber

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »