एयरटेल से 30 जीबी मुफ्त डेटा पाने का मौका!

Airtel ने चुनिंदा राज्यों में हाल में ही नया वीओएलटीई बीटा प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी इसके लिए यूज़र को न्योता दे रही है, जिसके बदले में डेटा का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा।

एयरटेल से 30 जीबी मुफ्त डेटा पाने का मौका!
ख़ास बातें
  • एयरटेल ऑफर में यूज़र को 30 जीबी डेटा का लाभ
  • 3 भागों में विभाजित होगा एयरटेल के इस ऑफर का डेटा
  • बीटा यूज़र को नेटवर्क का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है
विज्ञापन
Airtel ने चुनिंदा राज्यों में हाल में ही नया वीओएलटीई बीटा प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी इसके लिए यूज़र को न्योता दे रही है, जिसके बदले में डेटा का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा। इस ऑफर में यूज़र को कुल 30 जीबी डेटा मिलेगा जो 3 भागों में विभाजित होगा। 10 जीबी वीओएलटीई को डाउनलोड और इनेबल करने के लिए। 10 जीबी 4 हफ्तों के बाद फीडबैक देने पर और आखिरी में बचा 10 जीबी डेटा बचे हुए 8 हफ्तों के बाद फीडबैक देने पर मिलेगा। एयरटेल ने बताया कि बीटा यूज़र को नेटवर्क का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साथ ही यूज़र को इसके बारे में नियमित फीडबैक भी देने होंगे।

Airtel वीओएलटीई बीटा प्रोग्राम वर्तमान में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, असम, केरल, बिहार, पंजाब और आंध्र प्रदेश में ही मौज़ूद है। यूज़र को यह पैक लेने के लिए सबसे पहले एक वीओएलटीई स्मार्टफोन होना ज़रूरी है। साथ ही ज़रूरत होगी एयरटेल के 4जी एक्टिव सिम की। अगर आप अपने नंबर पर इस सेवा की मान्यता जांचना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। इसके बाद 'वैलिडेट मोबाइल नंबर' पर जाएं। हमने इस पर कोलकाता टेलीकॉम सर्कल से रजिस्टर्ड नंबर डाला, जिसके बाद हमें संदेश प्राप्त हुआ कि आपका नंबर इस सेवा के लिए मान्य नहीं है।

Airtel के मुताबिक, उसकी वीओएलटीई तकनीक एचडी वॉयस कॉलिंग, इंस्टेंट कॉल कनेक्ट और भी मल्टीटास्किंग के लिए भी प्रयोग में लाई जा सकती है। हाल में कोलकाता में दस्तक देने के बाद Airtel की वीओएलटीई सेवा की मौज़ूदगी मुंबई, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में है। प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो की 4जी सेवा की बात करें तो यह पूरी तरह वीओएलटीई तकनीक पर आधारित है। वोडाफोन पहले चरण में अपनी वीओएलटीई सेवा मुंबई, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक और कोलकाता में जारी करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, India, Telecom, VoLTE, VoLTE Beta
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »