• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel 5G: अगले साल मार्च तक 7 हजार कस्बों और 1 लाख गांवों में शुरू हो जाएगा 5G नेटवर्क!

Airtel 5G: अगले साल मार्च तक 7 हजार कस्बों और 1 लाख गांवों में शुरू हो जाएगा 5G नेटवर्क!

भारती एयरटेल के CEO, गोपाल विट्ठल (Gopal Vittal) ने मुंबई में हुए Ficci Frames 2023 में 5G रोलआउट पर बोलते हुए कहा कि Airtel ने पहले ही अपनी सर्विस को 3,500 कस्बों तक बढ़ा दिया है

Airtel 5G: अगले साल मार्च तक 7 हजार कस्बों और 1 लाख गांवों में शुरू हो जाएगा 5G नेटवर्क!
ख़ास बातें
  • मार्च 2024 तक Airtel 5G 7,000 कस्बों और करीब 1 लाख गांवों तक पहुंच जाएगा
  • Airtel ने पहले ही अपनी सर्विस को 3,500 कस्बों तक बढ़ा दिया है
  • 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद डेटा खपत में बढ़ोतरी हुई है: Airtel
विज्ञापन
देश में 5G मोबाइल नेटवर्क को लॉन्‍च करने वाली दो टेलिकॉम कंपनियों - जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के बीच जल्द से जल्द देश के कोने-कोने में हाईस्‍पीड मोबाइल इंटरनेट सर्विस देने की होड़ है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में एयरटेल ने जानकारी दी थी कि उसने अब देश के 3000 शहरों और कस्बों तक अपना हाईस्पीड 5G नेटवर्क पहुंचा दिया है। अब, कंपनी के सीनियर ऑफिशियल का कहना है कि टेलीकॉम ऑपरेटर अगले साल की पहली तिमाही के आखिर तक देश के 7,000 शहरों और 1 लाख गांव तक इस नेटवर्क को फैला देगा।

ET Telecom के अनुसार, भारती एयरटेल के CEO, गोपाल विट्ठल (Gopal Vittal) ने मुंबई में हुए Ficci Frames 2023 में 5G रोलआउट पर बोलते हुए कहा कि Airtel ने पहले ही अपनी सर्विस को 3,500 कस्बों तक बढ़ा दिया है और मार्च 2024 तक Airtel 5G Plus को 7,000 कस्बों और करीब 1 लाख गांवों तक फैला दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि 5G मुद्रीकरण और चल रही ARPU बढ़ोतरी केवल टैरिफ बढ़ोतरी के साथ होगी और वर्तमान में Airtel और प्रतिस्पर्धी Reliance Jio दोनों मुफ्त में 5G सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद डेटा खपत में बढ़ोतरी हुई है।

एयरटेल पहले ही बता चुकी है कि उसकी 5G सर्विस जम्मू के कटरा से लेकर केरल के कुनूर तक, बिहार के पटना से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तक मौजूद हैं। देश के सभी प्रमुख शहरी और ग्रामीण हिस्सों में एयरटेल 5G प्लस सर्विस की अनलिमिटेड पहुंच है। 

कंपनी का कहना है कि यह रोजाना 30 से 40 शहरों/कस्बों को 5G सर्विस से जोड़ रही है। कंपनी का कहना है कि हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5G नेटवर्क से लेकर बेंगलुरू की बॉश फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5G नेटवर्क तक, एयरटेल 5G नए प्रयोगों में सबसे आगे रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, airtel 5g, Airtel 5G Availability
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »