Airtel 5G : Jio की बढ़ी चुनौती! एयरटेल ने 3 हजार शहरों और कस्बों तक पहुंचाई 5G सर्विस

Airtel 5G : कंंपनी ने कहा है कि सितंबर 2023 तक भारत के हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाना उसकी प्रतिबद्धता है।

Airtel 5G : Jio की बढ़ी चुनौती! एयरटेल ने 3 हजार शहरों और कस्बों तक पहुंचाई 5G सर्विस

Airtel 5G : कंपनी का कहना है कि पिछले एक साल में एयरटेल ने 5G की पावर का शानदार प्रदर्शन किया है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल कर रही है 5जी सेवाओं का विस्‍तार
  • 3000 शहरों और कस्‍बों तक पहुंचाई हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस
  • रोज 30 से 40 शहरों/कस्‍बों को 5जी से जोड़ा जा रहा
विज्ञापन
देश में 5G मोबाइल नेटवर्क को लॉन्‍च करने में अभी दो टेलिकॉम कंपनियां सबसे आगे हैं। जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के बीच हाईस्‍पीड इंटरनेट सर्विस को लॉन्‍च करने की ‘जंग' चल रही है। गुरुवार सुबह पहले जियो ने बताया कि उसने उत्तराखंड के चारधाम में मंदिरों परिसरों में हाईस्‍पीड 5G सर्विस को लॉन्‍च कर दिया है। अब एयरटेल की ओर से एक जानकारी शेयर की गई है। एयरटेल ने बताया है कि उसकी अल्ट्रा-फास्ट 5G सर्विस अब देश के 3000 शहरों और कस्बों तक पहुंच गई है और कस्‍टमर्स के लिए उपलब्ध है। 

एयरटेल ने कहा है कि उसकी 5G सेवाएं जम्मू के कटरा से लेकर केरल के कुनूर तक, बिहार के पटना से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव तक मौजूद हैं। देश के सभी प्रमुख शहरी और ग्रामीण हिस्सों में एयरटेल 5G प्लस सर्विस की अनलिमिटेड पहुंच है। 

एयरटेल ने इसे कामयाबी बताया है। कंपनी के सीटीओ, रणदीप सेखों ने कहा कि हम देश के बड़े हिस्से में 5G पहुंचाकर काफी उत्साहित हैं। सितंबर 2023 तक भारत के हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी सेवाएं पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्‍होंने कहा कि एयरटेल रोजाना  30 से 40 शहरों/कस्बों को 5G सेवाओं से जोड़ रही है। सेखों ने कहा कि हम शहरी और ग्रामीण भारत के ग्राहकों को 5G को तेजी से अपनाते हुए देख रहे हैं। एयरटेल 5G प्लस प्रोपेलर के रूप में काम करेगा जो डिजिटल कनेक्टिविटी की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाएगा। नए बिजनेस मॉडल तैयार करेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्‍युफैक्‍चरिंग आदि उद्योगों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

कंपनी का कहना है कि पिछले एक साल में एयरटेल ने 5G की पावर का शानदार प्रदर्शन किया है। इससे नई तकनीक के कई प्रभावशाली उपयोग के उदाहरण भी सामने आए हैं। कंपनी का कहना है कि हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5G नेटवर्क से लेकर बेंगलुरू की बॉश फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5G नेटवर्क तक एयरटेल 5G नए प्रयोगों में सबसे आगे रहा है।

गौरतलब है कि जियो के बाद एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा की पेशकश कर दी है। Airtel की यह पेशकश Jio से अलग है। जियो यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत 5G इंटरनेट सर्विस को आजमाने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जबकि एयरटेल ने एक साहसिक कदम उठाते हुए अपने कई प्रीपेड और पोस्‍टपेड प्‍लान्‍स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा को लॉन्‍च कर दिया है। 

यह ऑफर उन सभी ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध है, जिनके पास 5G इनेबल्‍ड डिवाइसेज हैं। अगर ऐसे यूजर्स के एरिया में 5G नेटवर्क आ गया है और वो उससे जुड़ गए हैं, तो एयरटेल के अनलिमिटेड 5जी डेटा का आनंद ले सकते हैं। प्रीपेड कस्‍टमर जो 239 रुपये या उससे ज्‍यादा का अनलिमिटेड पैक रिचार्ज करवाते हैं, वो अनलिमिटेड 5G डेटा को क्‍लेम कर सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »