एयरसेल का धमाका, पेश किया अनलिमिटेड फोन कॉल ऑफर

एयरसेल का धमाका, पेश किया अनलिमिटेड फोन कॉल ऑफर
ख़ास बातें
  • एयरसेल ने दो नए पैक आरसी14 और आरसी 249 लॉन्च किए
  • कंपनी प्रीपेड ग्राहकों को रिलायंस जियो की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉल देगी
  • ऑफर के तहत, सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल करना संभव होगा
विज्ञापन
मुफ्त वॉयस कॉल को लेकर रिलायंस जियो को चुनौती देने वाली कंपनियों में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के बाद एयरसेल का भी नाम जुड़ गया है। एयरसेल भी अपने प्रीपेड ग्राहकों को रिलायंस जियो की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉल देगी।

कंपनी ने बुधवार को दो नए पैक आरसी14 और आरसी 249 लॉन्च किए। कंपनी ने एक बयान में कहा, "एयरसेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल देगी। यह ऑफर सभी नेटवर्क के लिए होगा। इन दोनों पैक की वैधता एक दिन और 28 दिनों की है।"

(पढ़ें: कई कंपनियां दे रही हैं अनलिमिटेड फोन कॉल ऑफर, आपके लिए है कौन सा बेहतर)

इसके अलावा असम-नॉर्थ ईस्ट, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तर प्रदेश ईस्ट, बिहार-झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सर्किल में 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों 1.5 जीबी 3जी डेटा मिलेगा।

एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा, "जैसे-जैसे हम नए साल के नज़दीक आ रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को फायदेमंद पैकेज देकर उनकी ज़िंदगी में खुशियां लाना चाहते हैं। आरसी14 और आरसी249 को ज्यादातर यूज़र की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। ये यूज़र मुफ्त कॉलिंग चाहते हैं और किफायती कीमत में इंटरनेट से जुड़े भी रहना चाहते हैं।"

याद रहे कि पिछले हफ्ते भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने भी ऐसे ही ऑफर पेश किए थे। दरअसल, ये ऑफर रिलायंस के मुफ्त इंटरनेट और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की पेशकश को चुनौती देने के मकसद से पेश किए जा रहे हैं।

बता दें कि रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को मार्च 2017 तक मुफ्त 4जी मोबाइल सेवाएं देगी। ग्राहकों को मुफ्त कॉल और डेटा भी दिया जा रहा है।

गौर करने वाली बात है कि मार्च 2017 के बाद रिलायंस जियो की सेवाओं के लिए ग्राहकों को कम से कम 149 रुपये का रीचार्ज कराना पड़ेगा। इसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 300 एमबी 4जी डेटा भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  2. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  4. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  5. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  6. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  7. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  9. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  10. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »