वोडाफोन ने भी पेश किए मुफ्त अनिलिमिटेड फोन कॉल वाले ऑफर

वोडाफोन ने भी पेश किए मुफ्त अनिलिमिटेड फोन कॉल वाले ऑफर
ख़ास बातें
  • ये ऑफर प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं
  • 144 रुपये के पैक में वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल
  • 344 रुपये का पैक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ आता है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि टेलीकॉम कंपनियों के बीच ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए अघोषित जंग चल रही है। रिलायंस जियो के दूसरे धमाके के बाद आइडिया और एयरटेल ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले ऑफर पेश किए। ऐसे में वोडाफोन कैसे पीछे रहती।

वोडोफोन के ये ऑफर बहुत हद तक आइडिया और एयरटेल के पैक जैसे हैं। वोडाफोन ने बताया है कि प्रीपेड ग्राहक अब 144 रुपये के पैक में वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस मिलेगा। जिन यूज़र के पास 4जी फोन है उन्हें 300 एमबी डेटा भी मिलेगा। हालांकि, अन्य फोन के लिए 50 मीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। इन सबके अलावा रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा।

दूसरा पैक 344 रुपये का है। यह अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ आता है। आप देशभर में किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा 4जी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। हालांकि, अन्य फोन के लिए 50 मीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। इन सबके अलावा रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा।

इन प्लान की घोषणा करते हुए वोडाफोन इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, "वोडाफोन में हमेशा से हमारी कोशिश आसान से पैक के ज़रिए ग्राहकों के लिए बेहद ही कारगर सुविधा देने की रही है। इन अनलिमिटेड कॉल प्लान के बूते ग्राहक अब जी भर बातें कर सकेंगे। इसके साथ 4जी ग्राहकों के लिए 1 जीबी का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »