एयरटेल का ऑफर, देशभर में कहीं भी करें मुफ्त फोन कॉल

एयरटेल का ऑफर, देशभर में कहीं भी करें मुफ्त फोन कॉल
ख़ास बातें
  • एयरटेल के नए 345 रुपये के पैक में देशभर में कहीं भी करें मुफ्त कॉल
  • 145 रुपये के पैक में एयरटेल-टू-एयरटेल मुफ्त कॉल का ऑफर है
  • दोनों प्लान एयरटेल के डेटा बेनिफिट के साथ आते हैं
विज्ञापन
एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए अच्छी ख़बर है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर में से एक एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए पैक लॉन्च किए हैं। इन पैक के साथ ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉलिंग और डेटा मिलेगा। रिलायंस जियो के मुफ्त कॉल और इंटरनेट ऑफर को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ाने के ऐलान के बाद टेलिकॉम कंपनियों के लिए अपने ग्राहकों को अपने ही पास बनाए रखना मुश्किल हो गया है। जियो को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनियां नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। एयरटेल ने दिल्ली सर्किल के लिए इन नए पैक की कीमतों का खुलासा कर दिया है। और कहा है कि इन पैक की कीमतें सर्किल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

345 रुपये वाले पैक के तहत 4जी मोबाइल फोन यूज़र को 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा देशभर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलेगी। बेसिक मोबाइल फोन यूज़र को 50 एमबी डेटा (देशभर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉल के अलावा) मिलेगा।

145 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को 4जी मोबाइल फोन में 300 एमबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा मुफ्त लोकल व एसटीडी एयरटेल-टू-एयरटेल कॉल भी मिलेंगी। इसके अलावा इस पैक में बेसिक मोबाइल फोन यूज़र को 50 एमबी डेटा (देशभर में मुफ्त एयरटेल-टू-एयरटेल कॉल के अलावा) मिलेगा। इस डेटा का इस्तेमाल वेब सर्फिंग और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए किया जा सकता है।

345 और 145 रुपये वाले दोनों पैक की वैलिडिटी 28 दिन है और यह देशभर के सभी एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जैसा कि हमने बताया कि अलग-अलग सर्किल में कीमतों में फर्क हो सकता है। कंपनी ने बताया कि केरल में 2जी/4जी नेटवर्क पर डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एयरटेल के मुताबिक इन दोनों किफ़ायती डेटा पैक में ग्राहकों को पूरे महीने हर समय ऑनलाइन रहने के लिए पर्याप्त डेटा के अलावा मुफ्त कॉल ऑफर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि एयरटेल ने इन पैक को रिलायंस जियो को टक्कर देने के इरादे से पेश किया है। एयरसेल ने भी तीन महीने तक मुफ्त वॉयस कॉलिंग वाला प्लान हाल ही में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »