Airtel के बाद Jio ने मुंबई में शुरू किए 5G ट्रायल, 24 जून को होंगी बड़ी घोषणाएं

Jio 24 जून को अपनी वार्षिक मीट AGM को आयोजित कर रही है, जिसमें 5G को लेकर हमें बड़ी घोषणाएं सुनने को मिल सकती है।

Airtel के बाद Jio ने मुंबई में शुरू किए 5G ट्रायल, 24 जून को होंगी बड़ी घोषणाएं

हाल ही में Airtel ने Gurugram, Haryana में 5G ट्रायल शुरू किए हैं

ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने मुंबई में शुरू किया 5G ट्रायल
  • घरेलू तकनीक का इस्तेमाल कर 5G ढांचा खड़ा करने का प्रयास
  • जल्द दिल्ली, हैदराबाद और गुजरात में भी शुरू किए जाएंगे 5G Trials
विज्ञापन
Airtel ने हाल ही में गुरुग्राम (Gurugram) में 5G ट्रायल शुरू किया है और ऐसा प्रतीत होता है कि Reliance Jio भी पीछे नहीं रहनी चाहती। कंपनी ने कथित तौर पर मुंबई में 5G ट्रायल शुरू कर दिए हैं। एक रिपोर्ट का दावा है कि इस ट्रायल के लिए कंपनी खुद से डेवलप की गई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में मुंबई के साथ-साथ दिल्ली, हैदराबाद और गुजरात में 5G ट्रायल शुरू करने का आवेदन दिया था और प्रतीत होता है कि कंपनी को मुंबई के लिए मंजूरी मिल गई है।

TechRadar की रिपोर्ट का कहना है कि Reliance Jio मुंबई में 5G ट्रायल कर रही है और इस ट्रायल के लिए घरेलू तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भले ही कंपनी मुंबई ट्रायल के लिए घरेलू तकनीक का इस्तेमाल कर रही हो, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और पुणे में 5G ट्रायल के लिए कंपनी ने क्रमश: Ericsson और Nokia के साथ हाथ मिलाया है। इसके अलावा गुजरात में कंपनी Samsung के साथ मिलकर 5G ट्रायल शुरू करने की योजना बना रही है।

दूरसंचार विभाग ने Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) को 5G ट्रायल के लिए 700MHz, 3.2GHz से 3.6GHz और 24.25Ghz से 28.5GHz बैंड्स मुहैया कराए थे। मई 2021 में विभाग ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 5G तकनीक को भारत में शुरू करने के लिए छह महीनों के लिए ट्रायल करने की इजाजत दी थी, जिसके बाद अब धीरे-धीरे ये कंपनियां ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर रही है। Airtel ने हाल ही में गुरुग्राम में 5G ट्रायल शुरू किए हैं।

मुंबई में कंपनी अपने खुद के 5G ढांचे के साथ-साथ mid और mmwave दोनों बैंड का इस्तेमाल करने वाली है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने बताया था कि उसने एक 5G रेडियो बनाया है, जो कंपनी द्वारा विकसित तकनीक जियो के 5G स्मार्टफोन्स के साथ मिलकर यूज़र्स को 1Gbps तक का हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया कराएगा।

Jio 24 जून को अपनी वार्षिक मीट AGM को आयोजित कर रही है, जिसमें 5G को लेकर हमें बड़ी घोषणाएं सुनने को मिल सकती है। इसी मीट में कंपनी द्वारा विकसित किए जा रहे 5G फीचर्स और 'किफायती' 5G स्मार्टफोन के बारे में भी कुछ घषणाएं हो सकती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G Trials, 5G trials India, Jio 5G Trials, Airtel 5G Trials
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »