• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने गुरुग्राम में शुरू किया 5G नेटवर्क ट्रायल, टेस्टिंग में मिली 1Gbps से भी ज्यादा स्पीड

Airtel ने गुरुग्राम में शुरू किया 5G नेटवर्क ट्रायल, टेस्टिंग में मिली 1Gbps से भी ज्यादा स्पीड

Airtel की बात करें, तो एयरटेल के 5G नेटवर्क की मैक्सिमम स्पीड 1Gbps है। जिस साइट पर फिलहाल ट्रायल चल रहा है, वह 3500MHz बैंड पर काम कर रही है। इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने 1800MHz बैंड में लिब्रलाइज़ स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते 5जी का डेमोन्ट्रेशन किया था।

Airtel ने गुरुग्राम में शुरू किया 5G नेटवर्क ट्रायल, टेस्टिंग में मिली 1Gbps से भी ज्यादा स्पीड

मई में सरकार ने दी थी 5जी ट्रायल को मंजूरी

ख़ास बातें
  • Airtel ने 5G नेटवर्क का ट्रायल गुरुग्राम में किया शुरू
  • ऑपरेटर ने ट्रायल के लिए Ericsson के साथ की साझेदारी
  • एयरटेल ट्रायल में 5जी नेटवर्क 1Gbps से ज्यादा की स्पीड पर डिलीवर कर रही ह
विज्ञापन
भारती एयरटेल ने 5जी ट्रायल नेटवर्क की प्रक्रिया गुरूग्राम में शुरू कर दी है। बता दें, भारत सरकार ने हाल ही में भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स को नेक्स्ट जनरेशन सेलुलर टेक्नोलॉजी के ट्रायल को मंजूरी दी थी। Airtel की बात करें, तो एयरटेल के 5G नेटवर्क की मैक्सिमम स्पीड 1Gbps है। जिस साइट पर फिलहाल ट्रायल चल रहा है, वह 3500MHz बैंड पर काम कर रही है। इस साल की शुरुआत में एयरटेल ने 1800MHz बैंड में लिब्रलाइज़ स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करते 5जी का डेमोन्ट्रेशन किया था।

Airtel का 5G नेटवर्क फिलहाल गुरुग्राम के साइबर हब में लाइव किया गया है, जिसकी जानकारी इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने Gadgets 360 को दी है। एयरटेल Ericsson की साझेदारी के साथ इस टेस्टिंग को चला रही है।

सूत्र के अनुसार, इस टेस्टिंग के बाद एयरटेल इसी प्रकार की टेस्टिंग मुंबई में करने की योजना बना रही है।

एयरटेल ट्रायल के दौरान अपना 5जी नेटवर्क 1Gbps से ज्यादा की स्पीड पर डिलीवर कर रही है। यह देश में 4G नेटवर्क पर मिलने वाली स्पीड से ज्यादा है।

Ookla के अनुसार, भारत मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में वर्ल्डवाइड 130वें स्थान पर है, जिसकी एवरेज डाउनलोड स्पीड 12.81Mbps और अपलोड स्पीड 4.79Mbps होती है।

फिलहाल, एयरटेल के ग्राहकों को ट्रायल के दौरान 5जी नेटवर्क का अनुभव प्राप्त नहीं होगा, भले ही उनके पास 5जी सक्षम स्मार्टफोन हो... क्योंकि सरकार ने फिलहाल इसे ग्राहकों के साथ टेस्टिंग की अनुमति नहीं दी है। ऐसी टेस्टिंग के लिए ऑपरेटर जिन डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अपने निर्माता के साइड से एक खास सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत होती है, ताकि इस नेटवर्क के पब्लिक रोलआउट से पहले इसकी टेस्ट किया जा सके।

मई में सरकार ने Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को Ericsson, Nokia  और Samsung जैसे इक्यूप्मेंट मेकर्स के साथ 5जी ट्रायल की अनुमति दी थी। एयरटेल ने दिल्ली, एनसीआर, मुंबई, कोलकत्ता और बैंगलुरू में  3500MHz, 28GHz और 700MHz बैंड्स में 5जी ट्रायल स्पेक्टर्म प्राप्त किए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel 5G, 5G trials, Bharti Airtel, Airtel, 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »